गोवा में KL राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी KL Rahul Goa Vacation

0
गोवा में KL राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी KL Rahul Goa Vacation

दोनों को गोवा के घने और हरे-भरे जंगलों के बीच सुकून के पल बिताते हुए देखा जा सकता है

KL Rahul Goa Vacation गोवा की वादियों में जीजा-साले की जुगलबंदी, केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

मुंबई, 30 मई (TNT)। अभिनेता अहान शेट्टी हाल ही में काम से ब्रेक लेकर गोवा की खूबसूरत वादियों में समय बिताने गए थे। शनिवार को उन्होंने इस ट्रिप की कुछ बेहद खूबसूरत झलकियां शेयर की।

गोवा की खूबसूरत वादियों में एक यादगार दिन

KL Rahul Goa Vacation अभिनेता अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके साथ भारतीय क्रिकेटर और उनके जीजा के.एल. राहुल भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को गोवा के घने और हरे-भरे जंगलों के बीच सुकून के पल बिताते हुए देखा जा सकता है। दोनों प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए आपस में कुछ खास बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान अहान और के.एल. राहुल दोनों ही काफी कूल और कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अहान ने लिखा, “गोवा की खूबसूरत वादियों में एक यादगार दिन।” अहान की पोस्ट फैंस और करीबियों को काफी पसंद आ रही है। बहन अथिया ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया भी दी।KL Rahul Goa Vacation

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल अक्सर एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिताते हुए नजर आते हैं।

KL Rahul Goa Vacation अहान शेट्टी बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं। उन्होंने फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके अपोजिट तारा सुतारिया थीं। यह सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आरएक्स 100’ का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर’ का आईफा पुरस्कार भी मिला था।

KL Rahul Goa Vacation ‘तड़प’ के बाद कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कारणों के कारण वह लगभग चार साल तक बड़े पर्दे से दूर रहे। इसके बाद उन्होंने वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का किरदार निभाया है, जो भारतीय नौसेना के एक जांबाज अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही अहान का नेवी यूनिफॉर्म लुक सामने आया था। एक्शन से भरपूर देशभक्ति वाले किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया।

KL Rahul Goa Vacation अहान को लेकर दर्शकों में इतनी दीवानगी थी कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स पर फैंस ने यह तक कह दिया कि वे अपनी सैलरी से अपने परिवार को फिल्म दिखाने ले जाएंगी। खुद अहान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस और उनके परिवार के लिए टिकट का प्रबंध करने की पेशकश की, जो एक इंटरनेट ट्रेंड बन गया।

आईएएनएस

एनएस/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here