
टीम को अपनी फाइनल रिपोर्ट 30 जून तक सौंपनी थी
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigationअयोध्या चढ़ावा प्रकरण में एसआईटी जांच की समय सीमा 15 जुलाई तक बढ़ाई गई
लखनऊ, 1 जुलाई (TNT)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए एसआईटी ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने एसआईटी को आगामी 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation
हर पहलू की सघनता और निष्पक्षता से जांच करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करेगी
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी का गठन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एसआईटी इस प्रकरण में हर पहलू की सघनता और निष्पक्षता से जांच करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गत 23 जून को एसआईटी के प्रमुख सदस्य लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अपना प्रारंभिक प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंपा था, जिसमें कठोर संस्तुतियां की गई थीं।
अयोध्या में राममंदिर में चढ़ावा मामले में राजनीतिक विरोध भी जारी
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation इन संस्तुतियों के आधार पर गत 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें 8 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था। सभी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसआईटी की जांच पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने में जुटा हुआ है।
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation ज्ञात हो कि अयोध्या में राममंदिर में चढ़ावा मामले में राजनीतिक विरोध भी जारी है। सपा के बाद कांग्रेस भी इस मुद्दे के सहारे अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही हैं जबकि हर मंच से मुख्यमंत्री योगी विपक्ष को घेरने में जुटे हैं।
विकेटी/पीएम

