Narendra Modi के वीडियो से बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज, सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल Jhalmuri Video Viral

0
Narendra Modi के वीडियो से बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज, सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल Jhalmuri Video Viral
Jhargram: Prime Minister Narendra Modi has jhalmuri at a roadside shop during a break between election rallies ahead of the West Bengal Assembly elections, in Jhargram on Sunday, April 19, 2026. (Photo: IANS/X/@narendramodi)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने महज 24 घंटों के भीतर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया

सोशल मीडिया पर झालमुड़ी का क्रेज, पीएम मोदी के वीडियो को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स Jhalmuri Video Viral कोलकाता, 20 अप्रैल (TNT)। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। झारग्राम दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री का यह सहज और स्थानीय संस्कृति से जुड़ा पल लोगों को इतना पसंद आया कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने महज 24 घंटों के भीतर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद झालमुड़ी को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी अचानक बढ़ गई

Jhalmuri Video Viral वहीं फेसबुक पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और 90 मिलियन व्यूज को पार करते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के इस “ग्राउंड कनेक्ट” की चर्चा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद झालमुड़ी को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी अचानक बढ़ गई है।

एक छोटे से लोकल फूड आइटम ने वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान खींच लिया

Jhalmuri Video Viral गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक, ‘झालमुड़ी’ शब्द के लिए सर्च ट्रैफिक पिछले 22 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जो इस बात का संकेत है कि एक छोटे से लोकल फूड आइटम ने वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस बीच, जिस दुकानदार विक्रम शॉ ने प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी दी, वह इस मुलाकात से भावुक और हैरान दोनों नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि देश के प्रधानमंत्री उनकी छोटी सी दुकान पर आएंगे।

उन्हें इस बात का अफसोस रह गया कि वह प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ नहीं ले पाए

Jhalmuri Video Viral शॉ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने दुकान पर पहुंचते ही सबसे पहले उनका नाम और हालचाल पूछा, फिर उनसे झालमुड़ी बनाने को कहा। जब उन्होंने पैसे लेने से मना किया, तो प्रधानमंत्री के जोर देने पर ही उन्होंने भुगतान स्वीकार किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस रह गया कि वह प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ नहीं ले पाए। प्रधानमंत्री इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करते, बच्चों और महिलाओं के साथ झालमुड़ी साझा करते और मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे यह पल और भी खास बन गया। —आईएएनएस डीएससी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here