First flight came from Bangalore Landed at Darbhanga Airport | पहली फ्लाइट बेंगलुरु से आई, वाटर कैनन से मिली सलामी, दूसरी दिल्ली के लिए उड़ी

0

[ad_1]

दरभंगा23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 75 1604825778

बंगलुरू से पहली फ्लाइट लैंड करने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से दी गई सलामी

  • दरभंगा एयरपोर्ट पर 11:21 बजे बेंगलुरु से स्पाइसजेट का यात्री विमान लैंड किया
  • दूसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए 12:35 बजे रवाना , 57 साल बाद शुरू हुई हवाई सेवा

दरभंगा में 57 साल बाद हवाई सेवा शुरू हो गई। दरभंगा एयरपोर्ट पर 11:21 बजे बेंगलुरु से स्पाइसजेट का यात्री विमान ने लैंड किया। इसी विमान ने दरभंगा से दिल्ली के लिए 12:35 बजे उड़ान भरी। यहां से बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू हुई है। हवाई सेवा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है।

मिथिलांचल को बड़ी सौगात मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर कहा, “यह दिन मेरे लिए भावुक करने वाला है। जब आप कोई बड़ा सपना देखते हैं, उसके लिए प्रयास करते हैं और वह अंजाम तक पहुंच जाता है, तो इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती”।

दरभंगा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि मिथिलांचल की बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा उनके अथक परिश्रम से कल से शुरू हो रही है। इसके लिए हम 2014 से ही प्रयासरत थे। इस स्वर्णिम अवसर का गवाह बनने के लिए मैं स्वयं विमान संख्या सीजी 495 से 8 नवम्बर यानी रविवार को 2:10 बजे अपराह्न दिल्ली से चलकर 3:55 बजे अपराह्न तक दरभंगा पहुंच रहा हूं।

दरभंगा मेंं हवाई सेवा शुरू होने से मिथिला, कोसी और सीमांचल में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। यहां के लोग काफी संख्या में बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में रहते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here