बड़ा आरोप! हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, BJP पर खरीद-फरोख्त का आरोप Haryana Rajya Sabha Congress Win

0
बड़ा आरोप! हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, BJP पर खरीद-फरोख्त का आरोप Haryana Rajya Sabha Congress Win

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेताओं ने खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेताओं ने जताई खुशी, भाजपा पर लगाया खरीद फरोख्‍त का आरोप Haryana Rajya Sabha Congress Win नई दिल्ली, 17 मार्च (TNT)। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेताओं ने खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया, वहीं भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप भी लगाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायकों को बधाई दी।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस जीत को हरियाणा की जनता की जीत बताया

Haryana Rajya Sabha Congress Win उन्होंने कहा कि वह उन सभी विधायकों को धन्यवाद देना चाहती हैं, जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी को पहले से ही जीत का भरोसा था और उसी विश्वास के साथ चुनाव लड़ा गया। वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस जीत को हरियाणा की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और हर नागरिक बधाई का पात्र है।

हुड्डा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा

Haryana Rajya Sabha Congress Win हुड्डा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाए गए और इस तरह की अनैतिक राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने दावा किया कि साम, दाम, दंड और भेद जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल किया गया तथा खरीद-फरोख्त की कोशिशों को कांग्रेस ने नाकाम किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब यह प्रयास विफल हो गए तो रात के अंधेरे में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और कांग्रेस के चार वैध वोटों को अवैध घोषित किया गया।

यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी

Haryana Rajya Sabha Congress Win हुड्डा ने कहा कि यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी और पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी, ताकि प्रदेश और देश के लोग इस पर गंभीरता से विचार कर सकें। दूसरी ओर भाजपा सांसद दर्शन सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों की कमी है, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगाता रहता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा का मजबूत संगठन, कैडर और पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Haryana Rajya Sabha Congress Win उन्होंने कहा कि यह जीत भविष्य की दिशा तय करने वाली है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए 2027 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा। इसी बीच कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिए गए बयान को लेकर भी सियासत गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शन सिंह ने कहा कि प्रियंक खरगे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक समर्पित संगठन है और उसके कार्यकर्ताओं जैसी निष्ठा किसी अन्य संगठन में देखने को नहीं मिलती। —आईएएनएस एएसएच/डीएससी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here