बायोटिन से भरपूर है मेथी दाना, डॉक्टर ने दी सलाह

0

मेथी दानों में कौन सा पोषक तत्व: डॉ. सर्वेश कुमार बताते हैं कि, मेथी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. विशेष रूप से मेथी में मौजूद बायोटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों के रोमों को मजबूत कर उनके विकास में मदद करता है. साथ ही बालों को घना भी बनाते हैं.  (Image- Canva)

02
Canva

इन पोषक तत्वों से होगी ग्रोथ: मेथी में प्रोटीन, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड सहित पोषक तत्व बालों के विकास में बहुत सहायक होते हैं. इसके अलावा इसमें जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में सहायक हैं.  (Image- Canva)

03
Canva

नए बाल उगाने में मदद: मेथी दानों पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व आपके बालों की जड़ों तक जाते हैं और उन्हें स्वस्थ और नए बाल उगाने में मदद करते हैं. इसलिए बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में मेथी को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए.  (Image- Canva)

04
Canva

मेथी दानों का ऐसे करें सेवन: एक्सपर्ट के मुताबिक, गिरते बालों को रोकने या फिर सिर पर बाल उगाने के लिए मेथी दानों को अंकुरित करके खाना चाहिए. मेथी को भिगोकर अंकुरित करके खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं. ऐसा करने से बालों में मजबूती आती है. साथ ही बालों को घना और लंबा बनाने में भी मदद मिल सकती है.  (Image- Canva)

05
Canva

अंकुरित मेथी दाना कैसे बनाएं: रात को उचित मात्रा में मेथी दानों को पानी में भिगो दें. सुबह उठकर पानी पी लें और बची हुई मेथी को एक सूती कपड़े में बांध लें. ऐसा करने से अगले दिन दानें अंकुरित हो जाएंगे. आप चाहें तो मेथी दानों में सूखे मेवे, कटा प्याज, टमाटर, नींबू का रस, गाजर, खीरा और थोड़ा नमक मिलाकर स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं.  (Image- Canva)

06
Canva

डॉक्टर की सलाह: डॉक्टर के मुताबिक, मेथी दानों का सेवन सप्ताह में दो बार से ज्यादा बार नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसलिए किसी भी परेशानी में पड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.  (Image- Canva)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here