सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में होंगे सीसीटीवी कैमरे इंस्टाॅल

0

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में होंगे सीसीटीवी कैमरे इंस्टाॅल

कानून व्यवस्था को बनाये रहने के लिए और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने को आजाद नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेगे ।डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाॅल करने के लिए 5 लाख रुपए की राशि दी थी, जिससे कार्य आरंभ हो गया है। डीवीआर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी होगी।

उन्होंने कहा कि कैमरों के माध्यम से असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में पुलिस सही जानकारी जुटा पाएगी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आजाद नगर के अतिरिक्त पटेल नगर क्षेत्र में जल्द कैमरे इंस्टाॅल हो जाएंगे।

cctv
सीसीटीवी इंस्टाॅल करने के कार्य का जायजा लेते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा।

 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में भी सीसीटीवी लगाने का कार्य पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर जयबीर गुज्जर, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पार्षद पिंकी शर्मा, राजेंद्र सांगवान, रामचंद्र गंगवा, संदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार और सोमबीर श्योराण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here