[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरीदाबाद12 दिन पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
रंजिश में मच्छगर गांव में एक रिटायर्ड सूबेदार के बेटे की ईंट व पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार मच्छगर निवासी चंदरपाल सेना से रिटायर सूबेदार हैं। इनके दो बेटे भूषण और अक्षय हैं। दोनों अविवाहित हैं।
पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब 5-6 साल पहले अक्षय पर उसके भतीजे राहुल और अरुण प्रताप ने हमला किया था। इसमें अक्षय की आंख में गोली लगी थी। इस मामले में केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने राहुल व अरुण को दोषी मानते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई थी। वर्तमान में दोनों हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।
उन्होंने बताया अक्षय का 25 मई को सौराज से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अक्षय के खिलाफ केस दर्ज था। अभी अक्षय कोर्ट से जमानत पर है। सूबेदार का आरोप है कि इस बात को लेकर राहुल, अरुण प्रताप, अजब सिंह, दीपक, हेमपाल आदि उनसे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार रात अक्षय घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे तलाशने लगे।
चंदरपाल जब बेटे अक्षय को तलाशने जोहड़ की ओर गए तो देखा कि वहां राहुल, अरुण प्रताप, दीपक, हेमपाल, विजय पाल व आकाश उसे ईंट पत्थरों से मार रहे थे। जब तक वह मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए। घायल अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
[ad_2]
Source link

