[ad_1]
ज्वालामुखी8 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- सोने चांदी के चढ़ावे में भी कमी, श्रद्धालू कम ही पहुंचे
(कपिल शर्मा) विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास में शारदीय नवरात्र में इस बार कोरोना का असर दिखा। मां के दरबार में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी कमी रही। वर्ष 2019 के तुलना में चढ़ावा भी कम दर्ज हुआ। वर्ष 2019 में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं ने 79 लाख का नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने अर्पित किया।
इस बार यह चढ़ावा घटकर 33 लाख रह गया जिससे मंदिर के रिकार्ड में 46 लाख रुपए कम चढ़ावा दर्ज हुआ। वर्ष 2019 में नवरात्र में सोना 58 ग्राम व चांदी 6 किलो का चढ़ावा चढ़ा। 2020 में सोना 29 ग्राम चांदी 3 किलो ही श्रद्धालुओं ने अर्पित किया। 2019 में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु लाखों में मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शनों को पंहुचे थे। इस बार मात्र 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नवरात्र में बाद मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मां ज्वाला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अब पंजीकरण नहीं होगा।
मंदिर में दर्शनों के लिए प्रवेश केवल थर्मल स्कैनिंग के बाद ही दिया जाएगा। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि नवरात्र में पिछले वर्ष की तुलना में चढ़ावे में भारी कमी दर्ज की गई है।
[ad_2]
Source link

