आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में पृथ्वी सप्ताह के साथ साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

0

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में पृथ्वी सप्ताह के साथ साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में ऑनलाइन पृथ्वी सप्ताह मनाया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत आज पांचवे दिन बच्चों से ऑनलाइन ट्रेश टू ट्रेजर एक्टिविटी करवाई गई ।जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया ।बच्चों ने पुरानी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए नई नई चीजें बनाई और उनके पुनः प्रयोग में जागरूकता दिखाई। जतिन ,अंकुश ,रितिक और प्रभजोत ने वर्किंग मॉडल्स बनाकर सभी को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्कूल में आज विश्व धरोहर दिवस भी मनाया गया। जिसमें बच्चों को वीडियो और पोस्ट के माध्यम से अपनी प्राचीन धरोहर को सम्मान देने व संरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने प्रतिज्ञा ली की वे अपनी धरोहर को संरक्षित रखने के लिए हर प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ कविता जाखड़ ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल व पोस्टर्स की भरपूर सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here