Performance of angry people due to lack of basic facilities | मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज लोगों का प्रदर्शन

0

[ad_1]

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
capture 1604607711
  • प्रदर्शन भाजपा मंडल व नरेला जोन के पार्षद के नेतृत्व में किया गया

रानीखेड़ा वार्ड-36 में रोड और नालियों की बद से बदतर हालत होने को लेकर भाजपा रानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह लाकड़ा और निगम पार्षद व चेयरमैन नरेला जोन जयेंद्र डबास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बाहरी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक को चेतावनी देते हुए आने वाले 15 दिन के अंदर कराला-कंझावला रोड के काम शुरू करने को कहा।

काम शुरु नहीं हुआ तो प्रदर्शन जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं नरेला जॉन के चेयरमैन जयेंद्र डबास ने बताया की लोगों को गांव से शहर जाने के लिए कंझावला कराला रोड से होकर गुजरना होता है। इस रोड पर प्रदूषण के कारण सभी के काम धंधे बंद हो गए हैं।

जैन नगर की एक भी गली छह साल में दिल्ली सरकार ने नहीं बनवाई, निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। शिव विहार में और रामा विहार पानी की पाइपलाइन तक नहीं डाले जाने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here