कड़ा एक्शन अलर्ट:ICC Warning Pakistan भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दी चेतावनी

0
कड़ा एक्शन अलर्ट:ICC Warning Pakistan भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दी चेतावनी
Dubai: Pakistan’s Faheem Ashraf celebrates after dismissing India’s Abhishek Sharma during the Asia Cup 2025 final match between India and Pakistan at Dubai International Cricket Stadium, in Dubai on Sunday, September 28, 2025. (Photo: IANS/Biplab Banerjee)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में न खेलने का फैसला

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार, आईसीसी ने पाकिस्तान को दे डाली चेतावनी ICC Warning Pakistan नई दिल्ली, 1 फरवरी (TNT)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि आगामी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का पाकिस्तान का फैसला वैश्विक क्रिकेट की निष्पक्षता को कमजोर करता है, जिसके देश में खेल पर दीर्घकालिक प्रभाव देखे जा सकते हैं। ICC Warning Pakistan

गवर्निंग बॉडी ने यह बयान पाकिस्तान सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट के बाद जारी किया, जिसमें कहा गया था कि उसने पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका के यात्रा की अनुमति दे दी है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में न खेलने का फैसला किया है, हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया।ICC Warning Pakistan

आईसीसी ने यह भी कहा कि उसे इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।ICC Warning Pakistan बयान में कहा गया, “आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर गौर किया है जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा रूप से हिस्सा लेने का निर्देश दिया है।

हालांकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, लेकिन चुनिंदा रूप से हिस्सा लेने की यह स्थिति एक ग्लोबल खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाती, जहां सभी योग्य टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद की जाती है।” आईसीसी ने कहा, “आईसीसी टूर्नामेंट खेल की अखंडता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं। ICC Warning Pakistan

चुनिंदा रूप से हिस्सा लेना प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करता है। हालांकि आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस के हित में नहीं है, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं।”

बयान में कहा गया, “आईसीसी उम्मीद करता है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय तक चलने वाले परिणामों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन बनी हुई है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। ICC Warning Pakistan

उम्मीद है कि पीसीबी एक ऐसा समाधान तलाशेगा, जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे।” यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अगर टीमें नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने रहती हैं, तो फिर क्या होगा? 24 जनवरी को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि सरकार आखिरी फैसला लेगी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह के बादल छा गए थे।ICC Warning Pakistan

बहिष्कार की स्थिति में पाकिस्तान का नेट रन रेट भी प्रभावित होगा

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। पाकिस्तान ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है।

पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है तो उसे दो अंक गंवाने पड़ सकते हैं। आईसीसी की खेल शर्तों के अनुसार, बहिष्कार की स्थिति में पाकिस्तान का नेट रन रेट भी प्रभावित होगा।ICC Warning Pakistan

क्लॉज 16.10.7 के तहत, बहिष्कार होने पर डिफॉल्ट करने वाली टीम की पारी के पूरे 20 ओवर उस मुकाबले में माने जाएंगे और इन्हें प्रतियोगिता के संबंधित चरण में टीम के औसत रन प्रति ओवर की गणना में शामिल किया जाएगा। —आईएएनएस आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here