अरे ये क्या हुआ! YRF की शूटिंग हुई शुरू पर दूर-दूर तक नहीं दिखी आलिया भट्ट

0

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. एक्टिंग के साथ वह प्रोडक्शन में भी अपनी जलवा दिखा चुकी है. फिल्मों के लेकर सुर्खियों में रहने वाली आलिया ने अपनी नई फिल्म के लिए YRF से हाथ मिलाया है. अब तक ये अफवाहें थीं, लेकिन अब इस खबर पर मोहर लग चुकी है. आलिया अब YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. वह जल्द ही स्पाई यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.

आलिया भट्ट के इस नए प्रोजेक्ट का खुलासा यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है. FICCI Frames के दौरान मंगलवार को स्पाई यूनिवर्स की इस नई फिल्म और आलिया भट्ट के बारे में बात की. यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स एक फ्रेंचाइजी है, जिसमें अलग-अलग फिल्मों के किरदार एक-दूसरे से मिलते नजर आएंगे. सलमान खान की ‘टाइगर’ , ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं.

कब और कहा होगी फिल्म की शूटिंग
अक्षय ने कहा कि इस इंडस्ट्री का एक रहस्य साझा करूंगा, जो कि आलिया भट्ट एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका शूटिंग शेड्यूल इस साल के अंत में शुरू होगा. फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी. अक्षय ने कहा, ‘हम इस स्पाई यूनिवर्स को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.’

शरवरी वाघ भी आएंगी फिल्म में नजर
इस एक्शन-एंटरटेनर में आलिया भट्ट एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी. अक्षय विधानी ने आगे कहा कि स्पाई यूनिवर्स में आने वाले वक्त में काफी सारी चीजें आएंगी. उन्होंने कि आने वाले वक्त में स्पाई यूनिवर्स के तहत और भी फिल्में बनेंगी.

 

‘एक था टाइगर’ से हुई थी YRF के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत
आपको बता दें कि YRF के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ के साथ हुई.उसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’ और ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ आई. इसके बाद ‘पठान’ की एंट्री हुई, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम थे, फिर आई सलमान खान और कटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’. अब इस फ्रेंचाइज की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ है, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here