कोरोना के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर नागरिक रहे सतर्क : उपायुक्त

0

कोविड-19 : कोरोना सैंपलिंग 4 लाख के पार

हिसार, 09 अप्रैल।
कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले में कोरोना सैंपलिंग का आंकड़ा 4 लाख 113 हजार के पार हो गया है। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी देेते हुए बताया कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के 17 हजार 991 केस आ चुके हैं, इनमें से 17 हजार 132 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं। जिला में 340 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना के 519 सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं।dc

उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है, जो कि एक चिंताजनक बात है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट घटकर 95.23 पर आ गया है। ऐसे में नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से उपर के सभी नागरिक जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाएं। वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर नागरिक बिना किसी डर के आगे आएं और वैक्सीनेशन करवाकर स्वयं को व अपने पूरे परिवार को सुरक्षित करें। उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम के साथ-साथ एहितयात में भी कमी ना करें और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करें। वरिष्ठï नागरिक तथा पहले से ही अन्य बीमारियों से पीडि़त लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें और तबीयत बिगडऩे पर अविलंब डॉक्टरों से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here