हिसार को मिली प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की सौगात: सांसद बृजेन्द्र सिंह

0

हिसार को मिली प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की सौगात: सांसद बृजेन्द्र सिंह

हिसार से मुम्बई सैंट्रल तक चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस
हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले को जल्द ही प्रीमियम रेल सेवा दुरंतो एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। दुरंतो एक्सप्रैस मुम्बई सैंट्रल से हिसार तक चलेगी।  रेलवे बोर्ड की तरफ से इस संबंध में मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले यह रेल गाड़ी मुम्बई सैंट्रल से जयपुर के बीच चलती थी। अब इसे जयपुर से वाया सिकर व लोहारू हिसार तक के लिए विस्तारित किया गया है।
इस रेल गाड़ी का ठहराव रिंगस सीकर, झुंझनु, लोहारू तथा सदलपुर में भी होगा। उन्होंने कहा कि दुरंतो एक्सप्रेस रेल गाडिय़ां लंबी दूरी की रेल सेवा है जो देश के बड़े शहरों से संचालित की जाती है। यह रेल सेवा तीव्र गति की रेल सेवा है जो काफी कम समय मेें अपना सफर तय करती है। यह रेल सेवा सप्ताह में दो दिन की होगी। सांसद बृजेन्द्र ने कहा कि हिसारवासियों को मुम्बई तक के लिए एक अतिरिक्त गाड़ी मिलने से काफी सुविधा होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here