[ad_1]
कालकाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने पर कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने हरियाणा सरकार का आभार जताया है। लतिका शर्मा ने कहा कि 33% से बढ़ाकर 50% करने के ऐतिहासिक फैसले के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करती है।
उन्होंने कहा कि महिला सक्षमीकरण के लिए ये बड़ा कदम साबित होगा और महिलाएं पंचायती राज की कमान पूरे आत्मविश्वास के साथ संभालेंगी। वही कालका निवासी प्रीति जस्सल, ममता समेत अन्य महिलाओं ने भी पंचायतों में आरक्षण को 33% से 50% करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
[ad_2]
Source link

