Hazratganj Murder Case: तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, एसटीएफ लखनऊ रवाना

0
Hazratganj Murder Case: तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, एसटीएफ लखनऊ रवाना
Nagpur: Social media influencer Shraddha Dubey, the prime accused in the death of Lucknow businessman Shiva Sharma, after being arrested by a joint team of the Uttar Pradesh Special Task Force (STF) and Lucknow Police, with assistance from Nagpur Police, in Nagpur, Maharashtra, on Tuesday, October 20, 2026. Dubey had been absconding since Sharma’s death on October 9. (Photo: IANS)

Hazratganj Murder Case श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर

नागपुर, 21 सितंबर (TNT)।Hazratganj Murder Case लखनऊ पुलिस एसटीएफ को नागपुर जिला अदालत से बड़ी सफलता मिली है। हजरतगंज हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर अली को लखनऊ ले जाने के लिए कोर्ट ने 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अदालत में दिया गया आवेदन सामने आया है। रिपोर्ट कोतवाली हजरतगंज कमिश्नरेट उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला नागपुर, को संबोधित करते हुए कहा गया कि थाना हजरतगंज में 10 अक्टूबर को पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल से नागपुर तक फरारी का खेल: STF के हत्थे कैसे चढ़ी 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहली अभियुक्त श्रद्धा दुबे (उम्र 28 से 32) है। उनका हाल का पता 4 बी फ्लैट, अवध्रीन अपार्टमेंट, नारायण रोड, सुल्तानगंज, हजरतगंज है, जबकि उनका मूल निवास 340 पुष्पवाटिका, राजाजीपुरम, मालिकाऊं आईमा, जनपद रायबरेली है।Hazratganj Murder Case

दूसरी अभियुक्त रश्मि दुबे (28) वर्ष है। उसका पता ओमेक्स आर 2 टावर, फ्लैट नंबर 2, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ है। तीसरा अभियुक्त तनवीर अली उर्फ दानिश थाना आलमबाग, लखनऊ का निवासी है।Hazratganj Murder Case

पुलिस ने आवेदन में बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट और सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज द्वारा गठित कमेटी के आदेश पर थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने नागपुर के थाना बेलतरोड़ी के सहयोग से महिला एएसआई 5077 स्नेहलता जयभारे की मौजूदगी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1105 से तीनों को 20 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।Hazratganj Murder Case

।

महिला हवालात मौजूद न होने के कारण नागपुर शहर के थाने में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया

पुलिस ने कोर्ट से अपील की कि जनपद नागपुर से लखनऊ की दूरी करीब 900 किलोमीटर है, जिसे उचित साधन से तय करना है, इसलिए 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया जाए ताकि समय पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत ली जा सके।Hazratganj Murder Case

–आईएएनएस

एससीएच/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here