Amitabh Abhishek Bachchan relationshipअमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक संग बॉन्ड पर तोड़ी चुप्पी:सोच अलग हो सकती है, लेकिन हमारी मंजिल एक

0
Amitabh Abhishek Bachchan relationshipअमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक संग बॉन्ड पर तोड़ी चुप्पी:सोच अलग हो सकती है, लेकिन हमारी मंजिल एक

Amitabh Abhishek Bachchan relationship विचार अलग पर लक्ष्य एक’: बिग बी ने समझाया बेटे अभिषेक संग अपने रिश्ते का सच

मुंबई, 28 सितंबर (TNT)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रहा है। दोनों ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई बार एक-दूसरे के काम और सोच को लेकर खुलकर बात भी की है।

अभिषेक के काम और सोच की तारीफ: बिग बी बोले- हर पीढ़ी का नजरिया अलग होता है

Amitabh Abhishek Bachchan relationshipअब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर खास बातें लिखी है। उन्होंने कहा कि पिता और बेटे की सोच अलग हो सकती है, दोनों का चीजों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है, लेकिन आखिर में उनकी मंजिल एक ही रहती है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”पिता पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठें, विचार अलग-अलग हो चाहे, मंजिल के ही ऐंठे।”

इस बात के जरिए उन्होंने कहा कि एक ही परिवार में होने के बावजूद दो पीढ़ियों की सोच हमेशा एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। इसके बावजूद एक-दूसरे के लिए सम्मान और रिश्ते की अहमियत बनी रह सकती है।Amitabh Abhishek Bachchan relationship

पिता-पुत्र से ज्यादा दोस्तों जैसा रिश्ता: काम और जिंदगी पर कैसे होती है दोनों की चर्चा?

अमिताभ ने आगे लिखा, ”मैं नई पीढ़ी का हमेशा सम्मान करता हूं। विचार और रास्ते अलग होने के बावजूद मंजिल एक ही रहती है। हर रास्ते का मकसद एक ऐसी मंजिल तक पहुंचना होना चाहिए, जो सभी के लिए फायदेमंद हो।”Amitabh Abhishek Bachchan relationship

उन्होंने अपने और अभिषेक के रिश्ते को लेकर लिखा, ”यह रिश्ता एक-दूसरे को जानने, समझने, खोजने और ऐसी मंजिल तय करने का रहा है, जो सभी के लिए बेहतर हो। प्यार और सम्मान को इस रिश्ते का अहम हिस्सा है। शुभचिंतकों का प्यार।”Amitabh Abhishek Bachchan relationship

अमिताभ बच्चन फिलहाल टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। यह शो ब्रिटिश फॉर्मेट ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है। शो में कंटेस्टेंट्स से कई सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। जवाब न पता होने पर कंटेस्टेंट्स को लाइफलाइन भी दी जाती हैं।

—आईएएनएस

पीके/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here