FIFA 2026: सेमीफाइनल में पहुंचकर बोले मेसी- ‘यह टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती’Messi Argentina Semifinal World Cup 2026

0
FIFA 2026: सेमीफाइनल में पहुंचकर बोले मेसी- 'यह टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती'Messi Argentina Semifinal World Cup 2026
Kansas City: Lautaro Martinez (L) of Argentina celebrates with teammate Lionel Messi after scoring during the quarter final match between Argentina and Switzerland at the 2026 FIFA World Cup at the Kansas City Stadium in Kansas City, the United States, July 11, 2026. (Xinhua via IANS)

महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के जज्बे और लड़ने की क्षमता को सराहा

Messi Argentina Semifinal World Cup 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान मेसी बोले- ‘ये टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती’

कैनसस सिटी, 12 जुलाई (TNT)। स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के जज्बे और लड़ने की क्षमता को सराहा है।

अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी

Messi Argentina Semifinal World Cup 2026 मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध जीत के साथ लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अर्जेंटीना अब गुरुवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।

Messi Argentina Semifinal World Cup 2026 फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई।

मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद ‘एक्स्ट्रा टाइम’ में जूलियन अल्वारेज (112′) और लौटारो मार्टिनेज (120+1′) के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया।

Messi Argentina Semifinal World Cup 2026’गोलडॉटकॉम’ के अनुसार, मुकाबले के बाद मेसी ने कहा, “मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। यह बहुत मुश्किल से मिली जीत है। हमें पता था कि यह बहुत कड़ा मुकाबला होगा। आगे आने वाले मुकाबलों से पहले एक हफ्ता आराम से बिताने के लिए हमारे लिए यह कदम उठाना जरूरी था।”

Messi Argentina Semifinal World Cup 2026 अर्जेंटीना ने लगातार 15वें वर्ल्ड कप मैच में गोल किया। इस मामले में अर्जेंटीना से आगे उरुग्वे (1930-1962 के बीच 16 मैच), हंगरी (1934-1962 के बीच 17 मैच), जर्मनी (1986-1998 के बीच 18 मैच), जर्मनी (1934-1958 के बीच 18 मैच) और ब्राजील (1930-1958 के बीच 18 मैच) की टीमें हैं।

सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाते हुए, मेसी ने इस मुश्किल जीत की कई तस्वीरें शेयर कीं और टीम की मानसिक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक बार फिर हमें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन यह टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती। हम एक बार फिर दुनिया की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हैं। चलो आगे बढ़ें।”

आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here