पटना विवाद के बीच बड़ा ऐलान, 3 महीने में बनेगी कोचिंग नीति Bihar Coaching Policy

0
पटना विवाद के बीच बड़ा ऐलान, 3 महीने में बनेगी कोचिंग नीति Bihar Coaching Policy
Patna: A deserted view of YouTuber Faizal Khan’s, popularly known as ‘Khan Sir’, coaching centre following a firing incident near the institute in the Musallahpur Haat area of Patna on Wednesday, June 3, 2026. A security guard was reportedly injured in the incident, and police launched an investigation into the matter. (Photo: IANS)

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद सरकार ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा

Bihar Coaching Policy पटना में विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, अगले तीन महीने में कोचिंग संचालकों के लिए बनेगी नीति

पटना, 3 जून (TNT)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद सरकार ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।

इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी

Bihar Coaching Policy मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कोचिंग पर हुए हमले को लेकर कहा कि इसकी ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कोचिंग संस्थान अगर आपस की प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे के साथ इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न करेंगे और विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना होगी, तो इसे रोकने के लिए एक नीति बनाई जाएगी।

“क्या बिहार में बदलने वाला है कोचिंग का पूरा सिस्टम? सरकार 3 महीने में लाएगी नई पॉलिसी!”

Bihar Coaching Policy उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालकों के लिए एक नीति बनाई जाएगी और उस नीति के तहत इन पर अंकुश भी लगाया जाएगा। जब नीति बन जाएगी और उसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि नीति बनाने के पहले सबकी राय ली जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी एक नीति बनाई जाएगी। बिना लोगों की राय के कोई नीति नहीं बनेगी। अगले तीन महीने के अंदर कोचिंग के लिए नीति बना दी जाएगी।

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया

Bihar Coaching Policy दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप पास के कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु कोचिंग पर लगा है। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Bihar Coaching Policy पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात में करीब 10:10 बजे कदमकुंआ थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है।

क्या कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त नियम और सरकारी निगरानी जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

Education News Bihar News Breaking News

बिहार शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पटना कोचिंग विवाद नई कोचिंग नीति की घोषणा

-आईएएनएस

एमएनपी/एसके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here