
आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया
Virat Kohli Emotional Post ‘हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था’, आरसीबी के दूसरी बार चैंपियन बनने पर कोहली का भावुक पोस्ट
नई दिल्ली, 1 जून (TNT)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘आईपीएल- 2026’ के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के नायक रहे। आरसीबी के सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने के बाद कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा।
विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के नायक रहे
Virat Kohli Emotional Post कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।”
Virat Kohli Emotional Post खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ला खूब गरजा। विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। विराट ने अपने पचास रन महज 25 गेंदों में पूरे किए।
Virat Kohli Emotional Post कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया।
Virat Kohli Emotional Post इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों के स्कोर पर रोका। जीटी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली।
Virat Kohli Emotional Post आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड भी 2 विकेट चटकाने में सफल रहे। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बन गई है।
Virat Kohli Emotional Post आरसीबी से पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की है। कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए।
एसएम/एबीएम

