धुरंधर 2′ लीक केस: टेलीग्राम पर बिक रही फिल्म, साइबर पुलिस में FIR Dhurandhar 2 leak

0
"'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 4 दिन में 750 करोड़ पार"Dhurandhar The Revenge box office

फिल्म को अवैध रूप से टेलीग्राम पर शेयर करने और पैसे लेकर बेचने का आरोप

‘धुरंधर 2’ लीक केस: महाराष्ट्र साइबर पुलिस में एफआईआर, टेलीग्राम पर बेची जा रही थी फिल्म Dhurandhar 2 leak नई दिल्ली, 7 अप्रैल (TNT)। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। फिल्म को अवैध रूप से टेलीग्राम पर शेयर करने और पैसे लेकर बेचने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है।

टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कॉपी डिमांड पर भेजी जाती थी

Dhurandhar 2 leak साइबर पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कॉपी डिमांड पर भेजी जाती थी। ग्रुप एडमिन इच्छुक लोगों से 50 रुपए तक वसूलकर फिल्म की लिंक या फाइल भेज रहे थे। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब इन टेलीग्राम ग्रुप्स को चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा।

पाइरेसी के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सीधा असर

Dhurandhar 2 leak बता दें कि फिल्म पाइरेसी न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, और कलाकारों को भी काफी नुकसान होता है। पाइरेसी के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सीधा असर पड़ता है और मेहनत से बनी फिल्म का असली मूल्य नहीं मिल पाता। ‘धुरंधर द रिवेंज’ एक बड़ी बजट वाली फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।

फिल्म पायरेसी के मामले” “साइबर क्राइम से बचाव” “बॉलीवुड न्यूज” “टेलीग्राम विवाद”

Dhurandhar 2 leak आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को अवैध रूप से शेयर किए जाने पर फिल्म प्रोडक्शन टीम ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस की टीम टेलीग्राम ग्रुप एडमिन्स और फिल्म लीक करने वाले अन्य लोगों की डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगा रही है। —आईएएनएस एमटी/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here