गुमला गैंगरेप केस: बॉयफ्रेंड की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार Gumla gangrape case

0
गुमला गैंगरेप केस: बॉयफ्रेंड की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार Gumla gangrape case

पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था। वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची

गुमला के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार Gumla gangrape case गुमला, 6 अप्रैल (TNT)। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था। वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची।

युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया

Gumla gangrape case युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को वे लोग सिसई थाना क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में ले गए। शाम ढलने के बाद आरोपियों ने युवतियों को जबरन बीयर पिलाया और इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान एक लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकलने में सफल रही।

दोनों युवतियां किसी तरह जान बचाकर रविवार देर रात सदर थाना पहुंचीं और आपबीती सुनाई।

Gumla gangrape case उसने पास के एक खेत में रखे पुआल में छिपकर अपनी जान बचाई और मोबाइल के जरिए परिजनों को अपनी लोकेशन साझा कर घटना की जानकारी दी। वहीं, दूसरी युवती आरोपियों के बीच फंसी रही। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपियों ने अपने एक और साथी को मौके पर बुलाया और तीनों ने मिलकर दूसरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों युवतियां किसी तरह जान बचाकर रविवार देर रात सदर थाना पहुंचीं और आपबीती सुनाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Gumla gangrape case मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है। गुमला पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। —आईएएनएस एसएनसी/एएस

झारखंड की क्राइम खबरें” “महिला सुरक्षा कानून” “भारत में अपराध रिपोर्ट” “पुलिस कार्रवाई अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here