सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए राघव चड्ढा पर पार्टी लाइन से हटकर मुद्दे उठाने और अहम मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लगाए
राघव चड्ढा के वीडियो पर ‘आप’ का पलटवार, कहा- ‘जो डर गया, समझो मर गया’Raghav Chadha video controversy नई दिल्ली, 3 अप्रैल (TNT)। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर पहली बार खुलकर बोला और अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता पार्टी के बचाव में उतरे हैं। ‘आप’ पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए राघव चड्ढा पर पार्टी लाइन से हटकर मुद्दे उठाने और अहम मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लगाए।
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया
Raghav Chadha video controversy सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, “राघव भाई, अभी आपका वीडियो देखा। हम सब लोग अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हमने सिर्फ एक ही बात सीखी थी कि ‘जो डर गया, समझो मर गया’। हम सबको सरकार की आंख में आंख डालकर लोगों के मुद्दे उठाने थे।” उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा कि जो भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है, सरकार उसे डिक्टेटर की तरह सोशल मीडिया पर बैन कर रही है।
सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई संसद में अपना सॉफ्ट पीआर करे
Raghav Chadha video controversy एफआईआर दर्ज कराई जाती है। उन्होंने आगे कहा, “सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई संसद में अपना सॉफ्ट पीआर करे। संसद में एक छोटी सी पार्टी का बोलने का एक सीमित समय होता है। उसमें अगर कोई समोसे की बात उठा रहा है तो उससे जरूरी है कि किसी बड़े मुद्दे को उठाया जाए। पूरे देश में हमने देखा, चुनाव से पहले सही लोगों के वोट काटे जाते हैं और फर्जी वोटर बनाकर, सिस्टम पर कब्जा करके सरकार चुनाव जीत रही है।”
आपने कोई ऐसा मुद्दा सदन में नहीं उठाया, जिसमें आपने सरकार से सवाल किए हों। ऐसे डरकर राजनीति कैसे होगी
Raghav Chadha video controversy राघव चड्ढा को जवाब देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अभी पश्चिम बंगाल में भी यही हो रहा है। सभी विपक्षी दलों ने सीईसी के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने की कोशिश की, जिस पर आपने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जब भी कोई मुद्दा हो, जिस पर विपक्ष वॉकआउट करता है, आप वॉकआउट नहीं करते हैं। पिछले कई अरसे से मैंने देखा कि आपने कोई ऐसा मुद्दा सदन में नहीं उठाया, जिसमें आपने सरकार से सवाल किए हों। ऐसे डरकर राजनीति कैसे होगी।”
Raghav Chadha video controversy उन्होंने आरोप लगाए, “हम लोगों को पंजाब के मुद्दे उठाने हैं, लेकिन आप वे मुद्दे उठाने से घबराते हैं। अभी गुजरात में 160 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और झूठे मुकदमों में गिरफ्तार किया गया। आप इस पर भी चुप रहे। बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकार ने झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कराया। आप उस समय देश से बाहर जाकर छिप गए।”
Raghav Chadha video controversy राघव चड्ढा का नाम लेते हुए आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मेरा मानना है कि देश के लिए असली मुद्दे निडरता और साहस से उठाने होंगे। आपको सोचना चाहिए कि आप कहां से चले थे और कहां आ गए।” वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता हमारी पहली पहचान है।
Raghav Chadha video controversy कोई सरकार से डर जाए तो देश के लिए क्या लड़ेगा? संसद में थोड़ा सा समय बोलने का पार्टी को मिलता है, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले?” उन्होंने आगे लिखा, “पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है।
Raghav Chadha video controversy सदन में सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव आया तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया तो सरकार की हाजिरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। सरकार के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो।” इससे पहले, राघव चड्ढा ने आरोप लगाए कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
Raghav Chadha video controversy उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा को कहा है कि राघव चड्ढा के बोलने पर रोक लगाई जाए। लेकिन वह आम आदमी के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” —आईएएनएस डीसीएच/


