पुलिस द्वारा बरामद विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य तकरीबन 45 लाख रुपए
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पुलिस ने विदेशी मुद्रा के साथ युवक को हिरासत में लिया West Bengal election news कोलकाता, 29 मार्च (TNT)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा के शालीमार स्टेशन से शालीमार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामद विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य तकरीबन 45 लाख रुपए है। बताया जा रहा है कि बिहार के पटना से पटना दुरंतो से यहां आलोक कुमार नाम का शख्स पहुंचा, तभी संदेह होने पर जांच की गई तो ये मुद्रा बरामद की गई। एसआरपी खड़गपुर मिथुन डे ने यह जानकारी दी है।Election Commission of India
तीन गाड़ियों से 3.7 लाख रुपए से ज्यादा का कैश बरामद
West Bengal election news संभवत चुनाव में उपयोग करने के लिए इसे बिहार के पटना से लाया गया है। इस घटना से जुड़े व्यक्ति को हिरासत मे ले पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 23 मार्च को कूच बिहार जिले में पश्चिम बंगाल-असम सीमा के पास बख्शीरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर दो अलग-अलग चेकपॉइंट पर तलाशी के दौरान पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के अधिकारियों ने तीन गाड़ियों से 3.7 लाख रुपए से ज्यादा का कैश बरामद किया।
विधानसभा चुनावों से पहले नकदी की इस बरामदगी ने पूरे जिले में हलचल
West Bengal election news इस घटना के संबंध में पुलिस ने असम के एक निवासी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले नकदी की इस बरामदगी ने पूरे जिले में हलचल मचा दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात को बख्शीरहाट के जोराई मोड़ चेकपॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पश्चिम बंगाल की लाइसेंस प्लेट वाली एक चार पहिया गाड़ी को असम से राज्य में प्रवेश करते समय रोका। तलाशी के दौरान, वाहन के अंदर मिले एक बैग से 57,700 रुपए की राशि बरामद की गई।
नकदी के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के बाद धनराशि जब्त
West Bengal election news पुलिस ने कार में यात्रा कर रहे दार्जिलिंग निवासी बीरेंद्र साहा द्वारा नकदी के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के बाद धनराशि जब्त कर ली। साथ ही, आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच, बख्शीरहाट पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने संकोश चेकपॉइंट पर कुमारग्राम के बारबिशा निवासी विकाश साहा के वाहन की तलाशी ली। उस वाहन से 1,14,300 रुपए नकद बरामद किए गए। विकाश साहा भी पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके, इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। —आईएएनएस एमएस/ NDTV The Hindu Indian Express Times of India


