इस अनोखे आयोजन ने पूरे इलाके में खूब चर्चा बटोरी और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी
यूपी के एटा में दो चचेरे भाइयों की एक साथ धूमधाम से शादी, हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाई Etah Helicopter Wedding एटा, 11 मार्च (TNT)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विकासखंड में एक अनोखी और यादगार शादी देखने को मिली है। यहां दो चचेरे भाइयों की एक साथ भव्य शादी हुई, जिसमें दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इस अनोखे आयोजन ने पूरे इलाके में खूब चर्चा बटोरी और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह शादी बुलाकीनगर स्थित सहकारी समिति के उत्सव पैलेस में संपन्न हुई।
विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह से संपन्न
Etah Helicopter Wedding देर रात तक चले जयमाला समारोह में रिश्तेदारों और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। दोनों विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह से संपन्न हुए। पहली दुल्हन नीलम उर्फ सुमन हैं, जो मुन्नालाल की बेटी हैं। वे नगला बल्लभ, अलीगंज विकासखंड, एटा की रहने वाली हैं। नीलम ने एमए और डीएलएड की पढ़ाई पूरी की है और वे परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं।
उनके पिता मुन्नालाल कासगंज जिले की पटियाली तहसील के बामिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।Etah Helicopter Wedding नीलम का विवाह आशुतोष यादव से हुआ। आशुतोष एमबीए डिग्रीधारी हैं और कासगंज जिले की पटियाली तहसील के करणपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रामदास एक किसान हैं। दूसरी दुल्हन आकांक्षा हैं, जो रामकिशन गुरुदयाल की बेटी हैं। वे नगला कायमगंज, फर्रुखाबाद जिले की निवासी हैं। आकांक्षा का विवाह गौरव यादव से हुआ।
हेलीकॉप्टर से हुई यह शाही विदाई पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गई
Etah Helicopter Wedding गौरव ने आईटीआई का डिप्लोमा किया है और वे परिवार के बड़े बेटे हैं। गौरव भी करणपुर, पटियाली तहसील, कासगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता सुधीर सिंह भी खेती-बाड़ी करते हैं। शादी के बाद दोनों दुल्हनों की विदाई अलीगंज विकासखंड के नगला बल्लभ में बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से कराई गई। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग जमा हो गए।
ऐसी शादी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी
Etah Helicopter Wedding जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हेलीकॉप्टर से हुई यह शाही विदाई पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने 5 उपनिरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी (महिला और पुरुष), एक मुख्य आरक्षी, एक मोहरीर, एक कंट्रोल स्मोक, एक राजकीय वाहन और एक मुख्य आरक्षी चालक की ड्यूटी लगाई थी।
Etah Helicopter Wedding इस विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकारी खजाने में 1 लाख 47 हजार 111 रुपये जमा कराए गए थे। यह अनोखी शादी और हेलीकॉप्टर विदाई ने न सिर्फ परिवार वालों को खुशी दी, बल्कि पूरे इलाके में एक नई मिसाल भी पेश की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी शादी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। —आईएएनएस एमएस/


