सख्त प्रतिक्रिया! विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी चैनल के दावों को बताया ‘पूरी तरह झूठा और निराधार’MEA Denies US News Channel Claims

0
सख्त प्रतिक्रिया! विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी चैनल के दावों को बताया ‘पूरी तरह झूठा और निराधार’MEA Denies US News Channel Claims

भारत विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी चैनल के दावों का खंडन किया किभारतीय बंदरगाहों का उपयोग अमेरिकी नौसेना कर रही है

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी समाचार चैनल के दावों का किया खंडन, कहा- पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं MEA Denies US News Channel Claims नई दिल्ली, 4 मार्च (TNT)। भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी समाचार चैनल वन अमेरिका न्यूज (ओएएन) के उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि भारतीय बंदरगाहों का उपयोग अमेरिकी नौसेना कर रही है। मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल ने इन खबरों को ‘पूरी तरह से झूठा और निराधार’ बताया है।

पूरी तरह से झूठे और निराधार

MEA Denies US News Channel Claims मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि फर्जी खबरों से सावधान! अमेरिका स्थित चैनल ओएएन पर किए जा रहे ये दावे कि भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना कर रही है, पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं। हम आपको ऐसे आधारहीन और मनगढ़ंत दावों से सावधान करते हैं। बता दें कि इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

MEA Denies US News Channel Claims खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल हमला किया। पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संघर्ष के पहले चार दिनों में अमेरिकी और सहयोगी बलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। ईरान द्वारा दागी जा रही मिसाइलों में भारी कमी आई है और अमेरिकी बलों ने ईरान में काफी अंदर तक हमले बढ़ा दिए हैं।

MEA Denies US News Channel Claims पेंटागन में एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने ईरान के सैन्य ढांचे को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बारे में आज मैं आपके सामने एक स्पष्ट संदेश लेकर खड़ा हूं। अमेरिका निर्णायक, विनाशकारी और निर्दयता से जीत रहा है।” यह अभियान शनिवार तड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे आदेश पर शुरू हुआ था और अभी भी अपने शुरुआती चरण में है।

अमेरिका ईरान में 2,000 से अधिक ठिकानों पर पहले ही हमला कर चुका

MEA Denies US News Channel Claims हेगसेथ ने कहा कि पहली बात तो यह है कि इस अभियान को शुरू हुए अभी केवल चार दिन हुए हैं। आंकड़े बदल रहे हैं, स्थिति सामान्य हो रही है और अधिक सेनाएं पहुंच रही हैं। दूसरी बात, इस अभियान को शुरू हुए केवल चार दिन हुए हैं और परिणाम अविश्वसनीय रहे हैं, वास्तव में ऐतिहासिक। वायु सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान में 2,000 से अधिक ठिकानों पर पहले ही हमला कर चुका है।

MEA Denies US News Channel Claims आज सुबह तक, अमेरिकी केंद्रीय कमान लगातार प्रगति कर रही है। केन ने कहा कि ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या लड़ाई के पहले दिन की तुलना में 86 प्रतिशत कम हो गई है, जिसमें अकेले पिछले 24 घंटों में 23 प्रतिशत की कमी आई है। ईरान के ड्रोन हमलों में भी भारी गिरावट आई है। —आईएएनएस एसडी/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here