पावन दर्शन! CJI सूर्यकांत ने तिरुमाला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन CJI Suryakant Tirumala Temple Visit

0
पावन दर्शन! CJI सूर्यकांत ने तिरुमाला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन CJI Suryakant Tirumala Temple Visit

सीजेआई सूर्यकांत ने रविवार को श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

सीजेआई सूर्यकांत ने किए तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन तिरुपति,CJI Suryakant Tirumala Temple Visit 1 मार्च (TNT)। सीजेआई सूर्यकांत ने रविवार को श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीजेआई शविवार शाम को तिरुमाला पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू, कार्यकारी अधिकारी मुद्ददा रवि चंद्र, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकैया चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक एल. सुब्बारैदु ने किया।

पुरोहितों ने भी वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सीजेआई का पारंपरिक स्वागत

CJI Suryakant Tirumala Temple Visit इस दौरान पुरोहितों ने भी वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सीजेआई का पारंपरिक स्वागत किया। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद पुरोहितों ने मुख्य न्यायाधीश को ‘शेष वस्त्र’ भेंट किया। वैदिक विद्वानों ने उन्हें रंगनायकुला मंडपम में ‘वेद शिरवाचन’ दिया। टीटीडी के अधिकारियों ने तीर्थ प्रसाद और भगवान का चित्र भेंट किया। मुख्य न्यायाधीश ने बाद में श्री वराहस्वामी मंदिर का दर्शन किया।

तीन मार्च को वीआईपी ब्रेक दर्शन भी रद्द रहेगा

CJI Suryakant Tirumala Temple Visit बता दें कि तिरुपति मंदिर विभाग (टीटीडी) ने घोषणा की है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से तिरुपति में एक और दो मार्च को क्रमशः 2 और 3 मार्च के दर्शन के लिए स्लॉटेड सर्व दर्शन टोकन (एसएसडी) जारी नहीं किए जाएंगे। चार मार्च के लिए एसएसडी टोकन तीन मार्च को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही टीटीडी ने बताया है कि तीन मार्च को वीआईपी ब्रेक दर्शन भी रद्द रहेगा, और इसलिए दो मार्च को कोई भी अनुशंसा पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे समाप्त

CJI Suryakant Tirumala Temple Visit टीटीडी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इन परिवर्तनों पर ध्यान दें और मंदिर अधिकारियों के साथ सहयोग करें। टीटीडी पहले ही घोषणा कर चुका है कि चंद्र ग्रहण की वजह से तिरुमाला मंदिर तीन मार्च को लगभग 10 घंटे 30 मिनट के लिए बंद रहेगा। मंदिर सुबह नौ बजे से शाम 7:30 बजे तक बंद रहेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे समाप्त होगा।

श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात 8:30 बजे से फिर शुरू होंगे

CJI Suryakant Tirumala Temple Visit 3 मार्च को ग्रहण शुरू होगा। परंपरा के अनुसार, ग्रहण शुरू होने से छह घंटे पहले मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के द्वार शाम 7:30 बजे खुलेंगे, जिसके बाद शुद्धिकरण और पुण्याहवचनम होगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात 8:30 बजे से फिर शुरू होंगे। टीटीडी ने घोषणा की है कि अर्जिता सेवाएं और वीआईपी ब्रेक दर्शन रद्द रहेंगे। —आईएएनएस एसडी/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here