1हृदयविदारक घटना: Ghaziabad Incident गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों की इमारत से गिरने से मौत, इलाके में शोक

0
1हृदयविदारक घटना: Ghaziabad Incident गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों की इमारत से गिरने से मौत, इलाके में शोक

तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत Ghaziabad Incident गाजियाबाद, 4 फरवरी (TNT)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है। फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

तीनों लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी

जानकारी सामने आई है कि Ghaziabad Incident तीनों नाबालिगों ने रात करीब 2 बजे एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। उनकी पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है। उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है। बताया गया है कि तीनों लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी। ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं।

अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चला है

तीनों लड़कियों की आदत इस तरह हो चुकी थी कि वे नहाने, खाने, स्कूल जाने और सोने जैसे रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं। इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या की।Ghaziabad Incident इस घटना से परिवार सदमे में है। हालांकि, अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चला है। नाबालिग लड़कियों के सुसाइड की सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई

उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल, पुलिस टीम नाबालिग लड़कियों के सुसाइड करने के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले, मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-19 स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई, जो फरीदाबाद की रहने वाली थी। Ghaziabad Incident

सुमित और कोमल एक-दूसरे को पहले से जानते थे

युवक की पहचान सुमित गौतम के रूप में हुई, जो नॉर्थ दिल्ली का निवासी है। सुमित और कोमल एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों दिसंबर 2024 से रिलेशनशिप में थे। सोमवार रात दोनों सेक्टर-19 स्थित एक होटल में रुके थे। बताया जाता है कि देर रात कोमल ने कथित तौर पर होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। Ghaziabad Incident

सूचना युवती के साथ ठहरे उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को दी

घटना की सूचना युवती के साथ ठहरे उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही, युवती के बॉयफ्रेंड से पूछताछ की गई। Ghaziabad Incident–आईएएनएस डीसीएच/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here