नौकरी व शादी का झांसा दे दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

0

http://नौकरी व शादी का झांसा दे दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार साइबर एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने नौकरी व शादी का झांसा दे 20 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी बल्लभगढ़ निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि थाना आजाद नगर में हिसार निवासी एक युवती ने नौकरी और शादी का झांसा दे 20 लाख रुपए की ठगी के बारे शिकायत दी। जिस पर थाना आजाद नगर में 2 अगस्त 2024 को सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने रेलवे में नौकरी दिलाने और शादी का झांसा दे 20 लाख रुपये की ठगी के बारे बताया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपियों ने युवती से उसके दस्तावेज लेकर फर्जी नियुक्ति का झांसा दिया, शादी का झांसा दिया और गंभीर जान से मारने की धमकियां दीं। दबाव बनाकर कई बार मोटी राशि की मांग की गई।
पुलिस ने अभियोग में कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी राहुल शर्मा, निवासी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की राशि, अन्य आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों का विवरण तथा नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

सुरेवाला चौक से दो व्यक्ति काबू, 4.43 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद।

 नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए थाना उकलाना पुलिस ने सुरेवाला चौक के पास से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को काबू कर 4.43 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर नाका बंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पारता निवासी संदीप और बूढ़ाखेड़ा निवासी अनिल उर्फ बंटी बताया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उक्त दोनों से क्रमशः 3.62 और 0.81 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्टा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त दोनों के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here