Cash and jewelery worth Rs 2 lakh stolen from postman’s closed house | डाककर्मी के बंद घर से 2 लाख के कैश और जेवर चोरी

0

[ad_1]

भागलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
58 1604788470

मशाकचक मोहल्ला निवासी डाककर्मी अजय कुमार के घर से चोरों ने नगदी, जेवरात समेत दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। शनिवार शाम को अजय कुमार घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई तब जोगसर पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने दरवाजा तोड़कर सोने का चेन, अंगूठी मंगलसूत्र, मांग टीका समेत अन्य जेवरात और कैश चोरी कर लिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। अजय कुमार ने बताया कि वह डाक विभाग में बड़ी पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं। 2 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने के लिए बुद्धूचक गए थे। लौटे तो तिलकामांझी स्थित अपने ससुराल चले गए। वहीं उनके पत्नी व बच्चे भी थे। ससुराल से शनिवार शाम में मशाकचक स्थित घर पहुंचे तो चोरी का पता चला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here