29 officers changed, big responsibility to marginalized officers | 29 अधिकारी बदले, हाशिये पर चल रहे अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी

0

[ad_1]

शिमला7 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig orig271593887991 1604188376

फाइल फोटो

  • 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियाें के या ताे विभाग बदले या दिया गया एडिशनल चार्ज

राज्य सरकार ने शनिवार काे फिर भारी प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सरकार ने 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियाें के या ताे विभाग बदले हैं या उन्हें एडिशनल चार्ज दिया है। जाे अधिकारी पहले हाशिये पर थे उन्हें सरकार ने अब बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।

सरकार की सलाहकार स्वास्थ्य तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रिंटिग एंड स्टेशनरी व सामाजिक न्याय अधिकारिता के अलावा पशु पालन व मत्सय का जिम्मा देख रही निशा सिंह को दिल्ली में प्रदेश सरकार की सलाहकार स्वास्थ्य के अलावा कृषि, पशुपालन व मत्सय विभाग दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान जोकि कृषि विभाग के साथ भाषा एवं कला संस्कृति तथा राजस्व विभाग देख रहे थे, को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व की जिम्मेवारी दी गई है। प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार तथा परिवहन कमलेश कुमार पंत को रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रबंध निदेशक लगाया है जो प्रधान सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्योगिक की जिम्मेवारी भी देखेंगे।

उन्हें सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चैयरमेन भी लगाया है। सचिव आयुर्वेदा, युवा सेवा एवं तकनीकि शिक्षा डॉ. राजेश शर्मा को सचिव आयुर्वेदा, तकनीकि शिक्षा के साथ प्रिंटिग एंड स्टेशनरी विभाग भी दिया है। रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी का काम देख रहे डॉ. एसएस गुलेरिया को सचिव युवा सेवाएं एवं खेल की जिम्मेदारी दी है।

राकेश कंवर जोकि राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ विशेष सचिव कृषि व जीरो बजट खेती के परियोजना निदेशक का काम देख रहे हैं, को निदेशक वित्त एवं लेखा तथा विशेष सचिव वित्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार अमित कश्यप को सरकार ने एक बार फिर तबदील करते हुए पॉवर कॉरर्पोशन का प्रबंध निदेशक लगाया है।

परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानियां को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक लगाया गया है। वह बोर्ड में निदेशक वित्त का काम भी देखेंगे। निदेशक वित्त एवं लोक लेखा तथा विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा को तबदील करके रजिस्ट्रार कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी लगाया गया है।

वहीं विशेष सचिव शिक्षा एवं आवास राखिल काहलों को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गई है वे अमरजीत सिंह को भारमुक्त करेंगी। हिपा के निदेशक चंद्र प्रकाश वर्मा जिनके पास विशेष सचिव जनजातीय विकास का दायित्व भी है को विशेष सचिव उद्योग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है वह आयुक्त विभागीय जांच भी होंगे।

संदीप कुमार एचआरटीसी का एमडी लगाया गया है। वो यूनस को भारमुक्त करेंगे। इससे पहले उन्हें बिजली बोर्ड में निदेशक वित्त की जिम्मेवारी दी गई थी। विशेष सचिव वन नीरज कुमार को श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार के पद पर लगाया गया है।

विशेष सचिव उद्योग तथा निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग आबिद हुसैन सादिक को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है, उन्हें निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ-साथ सीईओ एवं एमडी स्मार्ट सिटी शिमला का पद दिया गया है। अनुपम कश्यप अब निदेशक परिवहन होंगे जोकि विशेष सचिव पर्यटन एवं निदेशक भाषा संस्कृति के पद पर लगाए गए थे।

आशीष काेहली बने नगर निगम शिमला के नए आयुक्त
एचएएस अधिकारियों में अशीष कोहली को नगर निगम शिमला के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय सुनील शर्मा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है जो निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति का काम भी देखेंगे। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार को बिजली बोर्ड का कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट इंवेस्टमेंट प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा को सर्व शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना अधिकारी लगाया गया है। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार अत्री को विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार लगाया गया है।

सहायक आयुक्त प्रोटोकोल परवाणू डॉ. विक्रम सिंह को एसडीओ सिविल संगड़ाह, गौरव महाजन उप-सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग को सहायक आयुक्त प्रोटोकोल परवाणू, सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग संगीता गुप्ता को सचिव राज्य खाद्य आयोग के पद पर तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमद सिंह को हस्तशिल्प हथकरघा निगम के एमडी, उपसचिव राजस्व प्रवीण कुमार टाक को उप-सचिव वन, संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल कल्याण डॉ. भावना को सदस्य सचिव महिला आयोग, गुरदास काल्टा जिला पर्यटन अधिकारी शिमला को उप सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग तथा दिनेश कुमार अतिरिक्त सचिव उद्योग को अतिरिक्त सचिव पर्यटन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here