[ad_1]
अम्बाला17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिटी के पाॅलीटेक्निक में दाखिले के लिए पहुंचे छात्र।
- डेट एल की 25 सीटें ही भर पाई, मैकेनिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल में सभी सीटें फुल
सिटी गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में वीरवार काे पहले दिन मैनुअल काउंसलिंग हुई। आवेदक पॉलीटेक्निक में पहुंचे और मेरिट के अनुसार दाखिला हुआ। डिप्लाेमा इंजीनियरिंग काेर्स की बात करें ताे बची 101 सीट में से 50 सीट भर चुकी हैं। अब बची 51 सीट पर 6 नवंबर काे आवेदकाें काे बुलाया जाएगा। 101 सीटाें के लिए 95 आवेदकाें ने आवेदन किया था।
सीटाें पर दाखिले के लिए पहले दिन 75 आवेदकाें काे बुलाया गया था। उनमें से कई आवेदक अनुपस्थित रहे। जाे सीट बची हैं, पहले उन आवेदकाें काे शुक्रवार 6 नवंबर काे माैका दिया जाएगा, जाेकि वीरवार काे काउंसलिंग में नहीं आ सके। दूसरी तरफ लेटरल एंट्री में 59 आवेदकाें ने आवेदन किया था। इसमें कुल 54 सीट में से 25 सीटें ही भरी जा सकीं।
संस्थान प्रिंसिपल डाॅ. राजीव सपरा ने बताया कि डिप्लाेमा इंजीनियरिंग काेर्स में मैकेनिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल में सभी सीट फुल हाे चुकी हैं। ऑटाे, प्लास्टिक, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रॉनिक व सिविल में सीट बची हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले जाे भी आनॅलाइन काउंसलिंग हुई है, उस काउंसलिंग में अगर किसी आवेदक काे मनपसंद सीट नहीं मिली ताे ऐसे आवेदकाें के लिए दाेपहर 2 बजे के बाद खाली सीट हाेने पर भरी जाएंगी।
[ad_2]
Source link

