फिल्मों के लिए स्टार्स को भी उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है, जितनी राइटर को एक स्क्रीप्ट के लिए, सिंगर को अपने गाने के लिए और प्रोडक्शन टीम को फिल्म की शूटिंग के लिए करनी पड़ती है. फिल्म की स्क्रीप्ट के हिसाब से स्टार्स से कभी वजन घटाना पड़ता है, तो कभी वजह को दोगुना करना पड़ता है. बॉलीवुड में आमिर खान, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर जैसे कई स्टार्स ने फिल्मों की स्क्रिप्ट के हिसाब से वजन को घटाया और बढ़ाया भी, ये किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आप उस स्टार के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फिल्म में अपने लुक के लिए 72 घंटे का व्रत रखा, पानी-कॉफी पी-पीकर कर 31 किलो वजन घटाया और फिल्म के लिए 10 साल का इंतजार किया. फाइल फोटो.

ये कहानी है मशहूर मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन कीस जिन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए 100 प्रतिशत से ज्यादा देने की कोशिश की है. पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी एक फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका नाम है ‘द गोट लाइफ: आडु जीवितम’. ये फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म के लिए कैसे तपस्या की, चलिए आपको बताते हैं… फाइल फोटो.

‘जन गण मन’ और ‘लुसिफर’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म ‘आडु जीवितम’ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म के लिए पृथ्वीराज को बड़े पैमाने पर शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा. हाल ही में एक इंचरव्यू में पृथ्वीराज ने स्वीकार किया कि इस लुक को हासिल करने से उनके शरीर पर असर पड़ा, क्योंकि उन्हें 72 घंटों तक का व्रत रखा. उनके लिए ये इसलिए भी बेहद कठिन था क्योंकि महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई और उन्हें दो बार इस परिवर्तन से गुजरना पड़ा. फाइल फोटो.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि ये लुक पाने का एकमात्र तरीका खुद को भूखा रखना था. उन्होंने कहा कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तरह दिखूं, जिसके पास पर्याप्त भोजन नहीं है और वह ज्यादातर समय भूखा रहता है. एकमात्र तरीका जो मैं कर सकता था वह वास्तव में उस प्रक्रिया को अपनाना था, जिसका अर्थ है कि मेरा परिवर्तन और लगभग पूरी तरह से व्रत पर आधारित था. कभी-कभी तो मैं 72 घंटे तक का व्रत कर लेता था. मैं पानी और ब्लैक कॉफी पीऊंगा और कुछ नहीं. फाइल फोटो.

पृथ्वीराज ने कहा कि ये परिवर्तन सिर्फ शरीर तक सीमत नहीं थी, ये मानसिक भी था. उन्होंने कहा कि मनुष्य दो से तीन दिनों का व्रत रखने करने के लिए तैयार रहता है. क्योंकि जब आप व्रत करके दूसरे दिन आप उठते हैं तो आपका मन आपसे कह रहा होता है कि बस खा लो और तभी असली चुनौती सामने आती है. आइडिया ये था कि मैं जितना हो सके उतना वजन कम करूं लेकिन मुझे लगता है कि मैंने 31 किलोग्राम वजन कम करके खुद को चौंका दिया. फाइल फोटो.

‘द गोट लाइफ: आडु जीवितम’ केरल के एक युवा की कहानी है, जो मध्य पूर्व में गुलाम बन जाता है. बाहरी दुनिया से अलग कर उसे रेगिस्तान में चरवाहे की तरह कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. पृथ्वीराज ने पिछले 10 सालों इस फिल्म के लिए घनघोर तपस्या की, जिसके बाद उन्हें ये लुक हासिल हो सका.

सच्ची कहानी पर आधारित मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल एडवेंचर फिल्म ‘द कोड लाइफ ‘आडु जीवितम’ 28 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म की डबिंग का काम पूरा कर लिया है. उन्होंने साझा किया, ‘तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी डबिंग पूरी हो गई है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

ये फिल्म मलयालम साहित्य की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘आडु जीवितम’ की कहानी पर आधारित है. 2008 में आया ये नॉवेल पढ़ने के बाद से ही फिल्ममेकर ब्लेसी इसे स्क्रीन पर एडाप्ट करना चाहते थे. 2010 में उन्होंने फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन को लेने की अनाउन्समेंट की थी. उसी साल दुबई और राजस्थान में फिल्म का शूट शुरू होना था, मगर ऐसा नहीं हो पाया. 2012 में ब्लेसी ने कहा कि इसके प्रोडक्शन के लिए जितना बजट चाहिए वो मलयालम सिनेमा के लिहाज से बहुत ज्यादा है. 2015 में बिजनेसमैन के जी अब्राहम के प्रोजेक्ट पर आने के बाद फिर से फिल्म की अनाउन्समेंट हुई. मगर इस बीच डेट्स वगैरह की दिक्कतें और एक्टर-डायरेक्टर के कई पेडिंग प्रोजेक्ट भी बीच में आए. 2017 में सोमालिया और हैती के एक्टर्स के साथ कास्टिंग फाइनल हुई. 2018 से लेकर 2022 के बीच फिल्म की फोटोग्राफी को अंजाम दिया गया. फाइल फोटो.


