चेहरे के लिए वरदान है आलू, कम कर देगा बहुत सी दिक्कत

0

आलू का सेवन आप हर दिन करते होंगे. यह एक मुख्य सब्जी है, जिससे कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं. कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स जैसे विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, कार्ब्स, फोलेट, विटामिन बी6 से भरपूर आलू त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसके जूस को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा को काफी फायदे होते हैं. डार्क सर्किल की समस्या दूर होती है. त्वचा पर निखार आता है. यदि आप भी स्किन से संबंधित इन समस्याओं को दूर करने के लिए केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और अधिक फायदा नहीं हो रहा है तो आप आलू का इस्तेमाल कुछ दिन करके देखिए.

त्वचा पर आलू लगाने के फायदे

  1. यदि आपकी त्वचा धूप में घूम कर टैन हो गई है तो आप आलू का जूस अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. इससे टैनिंग कम हो सकती है. स्किन पर भी निखार आएगा. आलू को आप चाहें तो पतले टुकड़े में काटकर भी त्वचा पर रगड़ सकते हैं. इससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है. विटामिन बी6, सी स्किन को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

  2. आपको आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो आलू का रस आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है. आलू में कुछ एंजाइम होते हैं, जो चेहरे की सूजन को कम करते हैं. कम सोने, अधिक देर तक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से भी डार्क सर्किल की समस्या हो जाती है. आप आंखों के नीचे आलू का रस लगाएं. ऐसा कुछ दिनों तक करने से फायदा नजर आने लगेगा.

  3. गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा सनबर्न, सन टैनिंग की समस्या से लोग परेशान रहते हैं. आपकी भी त्वचा यदि धूप में रहकर झुलस गई है तो आप आलू का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. यह टैनिंग, सनबर्न को काफी हद तक दूर करता है. गर्मी के कारण स्किन लाल हो गई है तो इससे त्वचा को ठंडक मिलती है.

इसे भी पढ़ें: तेज धूप में कहीं झुलस न जाए त्वचा, घर से बाहर निकलते समय 5 बातें रखें याद, सनबर्न, स्किन टैनिंग से भी होगा बचाव

  1. त्वचा कील-मुहांसों से भर गई है तो आप आलू का रस चेहरे पर लगाना शुरू कर दें. आलू अतिरिक्त ऑयल को कम करके पिंपल्स दूर कर सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पोर्स में जमीं गंदगी को भी साफ करता है, जिससे मुहांसे कम होते हैं.

  2. फाइन लाइंस, झुर्रियों की समस्या आपको कम उम्र में ही परेशान करने लगी है तो आप त्वचा चेहरे पर आलू रगड़ना शुरू कर दें. ये समस्या दूर हो सकती है. आलू में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, इससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here