एग्रीकल्चर में लेना है एडमिशन, तो पहले से हो जाएँ सावधान, न करें यह बड़ी गलती

0

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन करने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. ICAR ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इन कोर्स में एडमिशन सीयूईटी यूजी 2024 के स्कोर के आधार पर होगा. इसके जरिए एग्रीकल्चर एवं अलाइस साइंसेज, बैचलर ऑफ फिशरीज साइंसेज, बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, कम्युनिटी साइंस, बीएससी (ऑनर्स) फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेक्टिस, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी जैसे बैचलर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन होंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए एनटीए के पोर्टल https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाना होगा.

यहां से डाउनलोड करें इन्फॉर्मेशन बुलेटिन

उम्मीदवार विस्तृत सामान्य निर्देशों के लिए एनटीए की वेबसाइट से सीयूईटी यूजी 2024 का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि एग्रीकल्चरऔर अलाइड साइंसेज प्रोग्राम्स के संबंध में विशिष्ट निर्देशों के लिए आईसीएआर-यूजी का इन्फॉर्मेशन बुलेटिन www.icar.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है.

5 हजार से अधिक सीटों पर होंगे एडमिशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here