बिहार के BPSC ने कहा नो एंट्री, तो स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

0

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा होने जा रही है 15 मार्च को होने वाली इस परीक्षा के लिए एग्‍जाम सेंटरों की लिस्‍ट भी जारी कर दी गई है बता दें कि जिन अभ्‍यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वह अपने परीक्षा सेंटर का नाम बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की आधिकार‍िक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

कैसे लोगों की नहीं होगी एंट्री
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने कई तरह की गाइडलाइंस जारी की है. इसमें यह भी कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर ऐसे अभ्‍यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचेंगे. आयोग की तरफ से कहा गया है कि परीक्षा केंद्र में अभ्‍यर्थियों का परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा. देर से पहुंचने वालों को परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा केंद्र का गेट एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को होनी है. यह परीक्षा दो पालियों में होनी है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से पांच बजे तक होगी.

सेंटर पर होगी सख्‍ती
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर सख्‍ती बरती जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्‍यर्थियों की तीन स्‍तरों पर जांच की जाएगी. परीक्षा देने आने वाले उम्‍मीदवारों की बॉयोमैट्रिक तो होगी ही साथ ही उनकी फोटो एडमिट कार्ड आदि की भी बारीकी से जांच की जाएगी.

परीक्षा से पहले कर लें ये काम
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले जिन अभ्‍यर्थियों ने आवेदन करते समय फॉर्म में धुंधली या स्‍पष्‍ट फोटो न लगाई हो या उनका हस्‍ताक्षर स्‍पष्‍ट न हो. वह इसके साथ 15 मार्च को यानि परीक्षा वाले दिन संबंधित केंद्र के अधीक्षक से मिलकर इसे सुनिश्‍चित कर लें. यह काम परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंच कर करना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here