गौरी खान : बॉलीवुड में कई कपल्स ने अभिनय करियर, विज्ञापनों और अपने बिजनेस से अपार संपत्ति अर्जित की है. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान-गौरी खान बॉलीवुड की चर्चित दंपत्ति हैं. कमाई और नेटवर्थ के मामले में खान दंपत्ति बॉलीवुड और खेल जगत की कई पावर कपल से कहीं ज्यादा आगे हैं. एक अनुमान के अनुसार इन दोनों की कुल संपत्ति 8096 करोड़ रुपये (Shah Rukh Khan- Gauri Khan Net worth) है.
शाहरुख खान ने अपने 32 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. बॉलीवुड के बादशाह ने पिछले साल आई अपनी फिल्मों पठान तथा जवान के लिए 100 करोड़ रुपये (Shah Rukh Khan Fee) फीस ली थी. साथ इन फिल्मों की कुल कमाई में का एक बड़ा हिस्सा भी शाहरुख खान के हिस्से आया. गौरी खान भले ही फिल्मों में एक्टिंग न करें, कमाई के मामले में वे भी पीछे नहीं है. वो प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. गौरी सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर हैं. वो अपना डिजाइन स्टूडियो ‘गौरी खान डिजाइंस’ चलाती हैं और गौरी खान अपना खुद का ब्रांड डी डिकॉर चलाती हैं.
शाहरुख इनसे भी करते हैं मोटी कमाई
एक्टिंग और फिल्मी पर्दे पर सक्रिय रहने के अलावा शाहरुख खान ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी रकम कमाते हैं. वो आईपीएल की स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के भी ओनर्स में से एक हैं. शाहरुख खान का इंवेस्टमेंट किड जेनिया ब्रांड में भी बताया जाता है. थंब्स अप, हुंडई, दुबई टूरिज्म जैसी ब्रांड एंडोर्स करेक भी वो तगड़ी कमाई करते हैं.
1991 में हुई थी शादी
गौरी खान और शाहरुख खान ने 1991 में शादी की. साल 2002 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की नींव रखी. बतौर प्रोड्यूसर गौरी खान की पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ थी. गौरी ने पहली बार अपने घर ‘मन्नत’ का इंटीरियर डिजाइन किया था. 2010 में उन्होंने अपनी दोस्त सुजैन खान के साथ द चारकोल प्रोजेक्ट फाउंडेशन को लॉन्च किया. इसके बाद 2014 में मुंबई के वर्ली में द डिज़ाइन सेल नाम से अपना पहला कॉन्सेप्ट स्टोर लॉन्च किया. 2017 में डिजाइन स्टूडियो ‘गौरी खान डिजाइन्स’ लॉन्च किया. वो अब तक बॉलीवुड के कई सितारों के घर को डिजाइन कर चुकी हैं.


