बड़े काम की है यह दाल, सेहत को देगी गजब का लाभ

0

दाल : इम्यूनिटी बूस्ट करे: डॉ. विभा वर्मा बताती हैं कि, नियमित अंकुरित मूंग खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसलिए यदि आप खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसको रोज एक मुठ्ठी खाने से आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं.  (Image- Canva)

02
Canva

वजन घटाए: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मूंग बेहतर ऑप्शन है. ऐसे में यदि आप मोटापा घटाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए. दरअसल, अंकुरित मूंग प्रोटीन और फाइबर की अच्छी स्रोत मानी जाती है, साथ ही इसमें फैट की भी कम मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है.  (Image- Canva)

03
Canva

खून की कमी सुधारे: शरीर में खून की कमी कई परेशानियों को बढ़ा सकती है. ऐसे में अंकुरित मूंग की दाल लाभकारी साबित हो सकती है. दरअसल, मूंगदाल में आयरन की मौजूदगी होती है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में यदि आप रोज एक मुठ्ठी अंकुरित मूंग खाते हैं तो खून की कमी को दूर किया जा सकता है.  (Image- Canva)

04
Canva

मांसपेशियों को करे स्ट्रॉन्ग: शरीर मजबूती देने के लिए भी मूंग दाल का सेवन किया जा सकता है. अंकुरित मूंग का सेवन मांसपेशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है. बता दें कि, मूंग दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करता है. इसके अलावा रोज अंकुरित मूंग खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है.  (Image- Canva)

05
Canva

आंखों को रखे हेल्दी: नियमित खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, अंकुरित मूंग में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है. इसके साथ ही आंखों से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती हैं.  (Image- Canva)

06
Canva

शुगर लेवल घटाए: डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन काफी असरदार साबित होता है. बता दें कि, अंकुरित मूंग में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. एक्सपर्ट इसके लिए रोज एक मुठ्ठी अंकुरित दाल खाने की सलाह देते हैं.  (Image- Canva)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here