सीटेट का नोटिफिकेशन के लिए इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आ रही है. केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है. इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए हैं. विभाग की ओर से इसकी आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है, जो आगामी 2 अप्रैल तक चलेगी. यह परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित करवाई जाएगी. बता दें कि केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है. पहली परीक्षा जुलाई, तो दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित करवाई जाती है. इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया जाता है. यह परीक्षा विद्यार्थियों को अध्यापक बनने के लिए महत्वपूर्ण है.
आवेदन शुल्क
सीटेट जुलाई परीक्षा 2024 की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ी श्रेणी के अभ्यर्थी के आवेदकों को 1000 रुपए जमा कराना होगा. इसके अलावा अन्य सभी श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपए का शुल्क जमा करना होगा. इसके अलावा लेवल सेकंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी व अन्य पिछड़ी श्रेणी के लिए देना होगा. इसके अलावा सभी श्रेणी के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदनकर्ताओं को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर अपने माध्यम से एजुकेशन क्वालीफिकेशन देखकर अपना आवेदन कर सकते हैं. सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की योग्यता लेवल प्रथम व लेवल सेकंड के लिए अलग-अलग रखी गई है.
लेवल प्रथम- 12वीं पास+ डी.एड/ जेबीटी/ बी.एल.एड/बी.एड
लेवल सेकंड- स्नातक +बी.एड/be. एल.एड
परीक्षा पैटर्न
सीटेट जुलाई परीक्षा लेवल प्रथम के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके 150 अंक होंगे. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा. सीटेट परीक्षा लेवल सेकंड के लिए परीक्षा का समय भी 2 घंटे 30 मिनट का दिया जाएगा, जिसके अंदर 150 प्रश्न 150 नंबर के होंगे.


