15 मार्च को जारी होगा NEET MDS 2024 का एडमिट कार्ड, देखें

0

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET MDS 2024 के लिए इंटर्नशिप की कटऑफ डेट बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दी है। जिसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NDEMS) ने NEET MDS 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो एक बार फिर से ओपन कर दी है। अब इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर 11 मार्च तक किया जा सकता है। हालांकि नीट एमडीएस का आयोजन पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 18 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 15 मार्च को जारी किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जो उम्मीदवार 1 अप्रैल से 30 जून तक इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं और नीट एमडीएस 2024 के सूचना बुलेटिन में निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, वे एनईईटी-एमडीएस 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक गए थे स्टूडेंट्स

नीट एमडीएस के लिए कटऑफ डेट पहले 31 मार्च थी। जिसके बाद कई स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कटऑफ डेट बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। जिसके बाद नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो भी दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है।

नीट एमडीएस में पूछे जाएंगे 240 प्रश्न

नीट एमडीएस में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें दो भाग होंगे- ए और बी। जिसमें क्रमश: 100 ओर 140 प्रश्न होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here