पिगमेंटेशन Pigmentation को जड़ से करेगा कम, बनाएं स्किन Skin को ब्राइट

0

स्किन Skinपर अगर दाग धब्‍बे होते हैं तो ये सारी खूबसूरती को गायब कर देती है. इन्‍हें छिपाने के लिए लोग या तो मेकअप का सहारा लेते हैं या तरह तरह के कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट Cosmetics Products का इस्‍तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार स्किन (Skin) पर इन केमिकल प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करने से चेहरे पर और तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं. कई बार स्किन ऑयली Oily Skin हो जाती है और पिंपल्‍स Pimples या एक्‍ने की समस्‍या बढ़ जाती है. कई बार ड्राइनेस के कारण झुर्रियां तेजी से पड़ने लगती हैं. अगर आप कुछ नेचुरल Natural चीजों की मदद से इन दाग धब्‍बों को दूर करने का प्रयास करें तो यह बिना नुकसान पहुचाए स्किन को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग (Glowing skin) बना सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं एक ऐसा डीआइवाई फेस पैक Face Packबनाने का तरीका, जिसकी मदद से आप आसानी से चेहरे के पिगमेंटेशन Pigmentation को दूर कर सकते हैं.

पिगमेंटेशन दूर करने का असरदार तरीका (Home remedies for Pigmentation)

सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी. एक है फ्लेक्‍स सीड Flex Seed और दूसरा है राइस पाउडर.Rice Powder  इसके अलावा, उबालने के लिए पानी का इस्‍तेमाल करें.

बनाने का तरीका
एक ग्‍लास पानी को किसी बर्तन में उबालें. जब ये उबल जाए तो इसमें 2 टेबल स्‍पून फ्लेक्‍स सीड मिलाएं. अब आंच कम कर 15 मिनट तक इसे उबालें. इस तरह ये जेल के टेक्‍सचर का हो जाएगा. आप चाहे तो फ्लेक्‍स सीड को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख भी सकते हैं.  अब आप इस जेल टेक्‍सचर के पानी को एक बाउल में निकाल लें और इसमें 2 टेबल स्‍पून राइस पाउडर मिला लें.  अब इसे फेट लें. आपका फेसपैक तैयार है.

इस तरह करें अप्‍लाई
आप इस पैक को साफ चेहरे पर अच्‍छी तरह से लगाएं और हल्‍के हाथों से मसाज करें. अब 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा लें. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें. आप इस पैक को रेगुलर लगाएं तो एक सप्‍ताह में ही इसका असर नजर आने लगेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here