15 हजार करोड़ से भी अधिक रुपए का किया जीएसटी फ्रॉड GST FRAUD, अब लगा पुलिस के धक्के

0

15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड GST FRAUD Skame  मामले में फरार आरोपी विकास डबास को नोएडा पुलिस धर दबोचा. नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दिल्ली के मुबारकपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था. मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी देश के अलग-अलग हिस्से से हुई है. नोएडा पुलिस नौ आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है. इसी में आरोपी विकास का नाम भी शामिल था.

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बीते साल जून में करीब 3 हजार से अधिक फर्जी फर्म Duplicate Firmबनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. नोएडा पुलिस ने 4 हजार करोड़ से ज्यादा का ITC फ्रीज कराया था. आरोपी विकास पिछले पांच साल से फर्जी फर्म जीएसटी नंबर GST NUMBER सहित तैयार कराता था.

फर्जी दस्तावेज का करता था इस्तेमाल

फर्जी बिल का उपयोग कर जीएसटी रिफन्ड कर GST REFUND ( इंटपुट टैक्स क्रेडिट Input tax Credit) प्राप्त करता था. फर्जी दस्तावेज , आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेन्ट एग्रीमेन्ट, इलेक्ट्रीसिटी बिल आदि का उपयोग कर फर्जी फर्म जीएसटी नंबरGST NUMBER सहित तैयार करते थे. यहीं नहीं स्वंय द्वारा ही फर्जी जीएसटी फर्मGST FARM को खरीद कर फर्जी बिल का उपयोग कर जीएसटी रिफंड GST Refund लेते थे.

3000 फर्जी कंपनी बनाकर किया बड़ा घोटाला

गिरोह के जालसाजों ने देश के अलग-अलग हिस्से में 3000 फर्जी कंपनी Fake Company बनाकर इन कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट Input Tax Credit प्राप्त कर करीब 15,000 करोड़ रुपये का घोटालाSkame किया था. यह कंपनियां सिर्फ कागजों में थी, धरातल पर इसका कोई अस्तित्व नहीं था. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं. उन पर इनाम की राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. आरोपियों के घरों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है. कई आरोपियों की संपत्ति को कुर्क भी किया जा चुका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here