The police put a reward of 1 lakh rupees on the poor people who threw acid on the woman | महिला पर तेजाब फेंकने वाले दरिंदों पर पुलिस ने रखा 1 लाख रुपए का इनाम

0

[ad_1]

पानीपत19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig untitled 1604526126

पहचानिए इन गुनाह के चेहरों को।

  • वारदात के 9 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए बाइक सवार आरोपी

देसराज कॉलोनी में नीलकण्ठ फैक्ट्री के पास 35 वर्षीय महिला के चेहरे पर तेजाब डालने वाले बाइक सवार 2 आरोपियों पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है। वारदात के 9 दिन बाद भी आराेपियाें का कोई सुराग नहीं लगा। अब एसपी मनीषा चौधरी ने बुधवार को कहा कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के बारे में सूचना देगा, उसको एक लाख रुपए नकद दिए जाएंगे। दोनों आरोपियों के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए फुटेज भी जारी किए गए।

यह वही फुटेज है जो दैनिक भास्कर ने अपने 27 अक्टूबर के अंक में छापा था। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने कहा कि मामले की जांच डीएसपी क्राइम राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित एसआईटी द्वारा की जा रही है। इसमें सीआईए और साइबर सेल की टीमें शामिल हैं। इस टीम में करीब 50 पुलिस अफसर-कर्मचारी लगे हैं। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। उसमें बाइक सवार दो आरोपी तेजाब डालते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस 9 दिन से लगी है।

पुलिस ने फुटेज में दिख रहे आरोपियों की फोटो तैयार करवाकर फोटो व सीसीटीवी फुटेज आसपास के जिलों में भेजी। इसके साथ ही आसपास की कॉलोनी और फैक्ट्रियों में जाकर लोगों को फुटेज दिखाए गए। पुलिस करीब 1000 लोगों को फुटेज दिखा चुकी है। 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी देख चुकी है। पीड़िता और उनके परिजनों ने जिन लोगों पर शक जताया था, उनसे भी सख्ती से पूछताछ हो चुकी है। अभी तक पुलिस करीब 40 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। तेजाब विक्रेताओं की पहचान करके उनसे तेजाब खरीदने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित महिला को एक आंख से दिखना हुआ बंद

9 दिन से रोहतक पीजीआई में भर्ती एसिड अटैक पीड़िता को दाईं आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। पति ने बताया कि एक आंख की रोशनी चली गई। मंगलवार को डॉक्टरों ने पत्नी का ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों ने उसको बोला कि अभी 2-3 ऑपरेशन और होंगे। रोशनी नहीं आई तो पीड़ित महिला को दिल्ली एम्स रेफर करना पड़ेगा। दूसरी आंख से भी दूर का धुंधला दिख रहा है। वहीं, तेजाब गिरने से चेहरे और गर्दन की चमड़ी काली पड़ गई थी, जो अब हटने लगी है। पति ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

इन नंबरों पर सूचना दें, आपकी पहचान गुप्त रहेगी

1. सीआईए-1 इंचार्ज राजपाल सिंह 7056000111 2. सीआईए-2 इंचार्ज विरेंद्र सिंह 7056000112 3. सीआईए-3 इंचार्ज अनिल कुमार 7056000402

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here