शाहिद-कीर्ति की मूवी ने बनाया सबको दीवाना, ट्रेलर से प्रभावित हुए लोग

0

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन की अगली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे हैं, जिसके टाइटल सॉन्ग ने लोगों का रोमांच दोगुना कर दिया है. गाने की धुन काफी शानदार है, जो श्रोताओं को थिरकने में मजबूर कर देंगी. गाने के हुक स्टेप ध्यान खींच रहे हैं, जिन्हें आप भी दोहराना पसंद करेंगे.

गाना शाहिद कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है, जिन्होंने अपनी डांसिंग स्किल का खुलकर प्रदर्शन किया है. इसे राघव और तनिष्क बागची ने मिलकर बनाया है. गाने के बोल तनिष्क बागची ने लिखे हैं. म्यूजिक वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘यह गाना एक दशक पुराना लग रहा है, वही कॉस्ट्यूम, साधारण स्टेप, वही ऊर्जा. पुरानी संवेदनाएं याद दिलाने के लिए शुक्रिया.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘यह ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है. वे काफी अच्छे लग रहे हैं. डांस तो कमाल का किया है.’

वीडियो पर तीसरा यूजर कमेंट करता है, ‘दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री है.’ गाना वायरल हो रहा है. मेकर्स ने कुछ दिनों पहले इसका रोमांटिक गाना ‘अंखियां गुलाब’ रिलीज किया था. फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी बेहद दिलचस्प है. इसमें शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक बने हैं, जो सिफ्रा नाम की बेहद होशियार फीमेल रोबोट से शादी कर लेते हैं. फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में एक असंभव प्रेम कहानी को दिखाने की कोशिश कर रही है. फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here