
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन रिलीज करने वाले कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फूड्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं. विटामिन बी से भरपूर फूड्स जैसे मूंगफली, पालक, फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करके आप खुश रह सकती हैं.

आयरन भी शरीर में हैप्पी हॉर्मोन को रिलीज करने के लिए जाना जाता है. इसमें आप हरी पत्तेदार सब्जियां, लेंटिल्स, काबुली चना या सफेद चना, कद्दू के बीज, काजू का सेवन रेगुलर बेसिस पर कर सकते हैं. वहीं मैग्नीशियम युक्त चीजें जैसे बादाम, केला, चिया सीड्स का सेवन करने से भी अच्छा महसूस करने में मदद मिलती है. जिंक जैसे बींस, कद्दू के बीज, हरी मटर, विटामिन सी जैसे नींबू, संतरा, कीवी खाने से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होगा.

इसके अलावा आप डॉर्क चॉकलेट एक टुकड़ा खाएंगी तो हैप्पी महसूस करेंगी, क्योंकि ये सेरोटोनिन रिलीज करता है. चॉकलेट एंटीऑक्सीडिंट से भरपूर होता है और एंडॉर्फिन को स्टिम्यूलेट करता है. इससे खुशी महसूस होती है. स्ट्रेस, एंजायटी लेवल कम होने लगता है.

एवोकाडो के सेवन से भी शरीर में हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन रिलीज होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्वों का खजाना होता है. विटामिन बी3, ओमेगा-3 फैटी एसिड ये दोनों ही मूड को बूस्ट करते हैं. ब्रेन की सेहत को दुरुस्त बनाए रखते हैं. साथ ही एवोकाडो के नियमित सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे भी होते हैं.

साथ ही खुश रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लेने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद भी लें. सारा दिन काम करके शरीर और दिमाग थक जाता है. इसे रिलैक्स करना जरूरी है. तन-मन को शांति पहुंचाने से मूड रिलैक्स होता है. स्ट्रेस और एंजायटी लेवल कम होता है. प्रतिदिन 7 घंटे की नींद जरूर लें. इससे दिमाग शांत होगा, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी. हॉबीज पूरी करके, कॉमेडी शो देखकर, संगीत सुनकर भी शरीर में हैप्पी हॉर्मोन को बढ़ा सकती हैं.


