अपने पार्टनर को इस Valentine Day पर राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, जानिए

0

Valentine Day : जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे वैलेंटाइंस डे का इंतजार और बढ़ता जा रहा है. ये वो दिन है, जब प्रेमी युगल अपनी फिलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए अपने लव वन को उपहार देते हैं. प्यार के इस त्योहार को और स्पेशल बनाने के लिए अगर आप अपने पार्टनर को राशि के अनुसार गिफ्ट देंगे तो यह आपके रिश्ते में और अधिक मिठास बढ़ा सकते हैं. किस राशि के जातक को क्या उपहार देना उचित होगा? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मेष राशि के जातक – मेष राशि के जातकों को बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं. इन्हें उपहार में घड़ी, कपड़े, कलरफुल नेकलेस, जैकेट, गैजेट, इयररिंग्स दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सोने से पहले जप लें ये शक्तिशाली मंत्र को, हर समस्या से मिल जाएगा छुटकारा, बदल जाएगी जिंदगी

वृषभ राशि के जातक – वृषभ राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर मेलोडियस गानों की पेन ड्राइव देना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. इसके अलावा गैजेट, कुकिंग बुक, स्कार्फ, ब्रांडेड कपड़े, होम डेकोर आइटम, स्वेटर गिफ्ट में दे सकते हैं.

मिथुन राशि के जातक – मिथुन राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर मोबाइल गिफ्ट में दे सकते हैं, ज्वेलरी या घड़ी, टैब, जम्पसूट, शॉर्ट्स, कंप्यूटर, शूज, स्पोर्टी ड्रेस, शर्ट गिफ्ट में दे सकते हैं.

कर्क राशि के जातक – कर्क राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर घड़ी, परफ्यूम, पर्ल लगे हुए नेकलेस, ब्रेसलेट, हेल्थ गैजेट, ब्लैंकेट, कपड़े, शोपीस या आर्ट एंड क्राफ्ट का गिफ्ट में दे सकते हैं.

सिंह राशि के जातक – सिंह राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर लेदर जैकेट, ब्रांडेड वॉच, इयररिंग्स या पेंडेंट, कपड़े, शूज गिफ्ट में दे सकते हैं.

कन्या राशि के जातक – कन्या राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर क्लासिकल म्यूजिक, शूज, सैंडल पर्सनल केयर, कपड़े, बॉडी केयर, हेयर स्पॉ ट्रीटमेंट गिफ्ट वाउचर्स गिफ्ट में दे सकते हैं.

तुला राशि के जातक – तुला राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर टाई, शर्ट, नेकलेस, लेदर बैग, जैकेट, परफ्यूम, ब्रेसलेट, गैजेट, पर्स/वॉलेट या एंटीक आइटम गिफ्ट में दे सकते हैं.

वृश्चिक राशि के जातक – वृश्चिक राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर टूर पैकेज, ब्लैक और ब्राउन कलर की शर्ट, ब्रेसलेट या फिर रिंग, एंटीक ज्वेलरी या परफ्यूम और फीमेल को नेकलेस गिफ्ट में दे सकते हैं.

धनु राशि के जातक – धनु राशि के पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर नेवीगेशन सिस्टम, ट्रैवेल बैग, टूर पैकेज गिफ्ट, स्पोर्ट्स शूज, योगा डेस्टिनेशन का पैकेज, परफ्यूम गिफ्ट में दे सकते हैं.

मकर राशि के जातक – मकर राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर शूज, स्वेटर, सूट, मोबाइल, लैपटॉप एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक डायरी, कपड़े, हेलमेट, ग्लव्स गिफ्ट, ट्रैक सूट, ब्यूटीफुल नाइट लैंप, शूज, नाइट गाउन गिफ्ट में दे सकते हैं.

कुंभ राशि के जातक – कुंभ राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर स्मार्टफोन, लेटेस्ट गैजेट्स, लैपटॉप, खूबसूरत ड्रेसेस, लेटेस्ट टीवी, अल्ट्रा पॉवर कंप्यूटर, ज्वेलरी, मेकअप किट, कोई फैशनेबल चीज़ या पर्ल का नेकलेस गिफ्ट में दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा से तुरंत हटाएं ये वस्तुएं, परेशानियों से होगा जीना मुहाल, बस करें ये छोटा सा काम

मीन राशि के जातक – मीन राशि के साथी को वैलेंटाइन डे पर इलेक्ट्रॉनिक टेबल कैलेंडर, शूज, फनी डिजाइन वाली नाइट वियर, कार्ड होल्डर, वॉच, मोबाइल, ऑडियो बुक्स, ईयर प्लग, ब्यूटूथ गिफ्ट में दे सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here