चढ़ते शेयर SIP निवेशक को देंगे फायदा या नुकसान, पैसा आगे लगाएं की नहीं?

0

SIP : भारत में म्‍यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों की संख्‍या में लगातार वृद्धि हो रही है. एफडी और अन्‍य छोटी बचत योजनाओं से बेहतर रिटर्न मिलने और शेयर बाजार के बारे में बढती दिलचस्‍पी इसकी प्रमुख वजहें हैं. म्‍यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्‍यम से खूब निवेश किया जाता है. लेकिन, कुछ समय से बाजार में तेजी आने पर एसआईपी खातों से निकासी का चलन बढ़ रहा है. दिसंबर, 2023 में शेयर बाजार के उछलने पर एसआईपी खातों से 11,140 करोड़ रुपये की निकासी की गई.

पिछले महीने शेयर बाजार ने 18 महीने में अपना सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया था. सेंसेक्स में 7.8 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की. दर्ज की गई. दिसंबरर में निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 7 फीसदी बढ़ा था और इसके साथ ही इसकी दो महीने की तेजी बढ़कर 20 फीसदी तक पहुंच गई.

तेजी आते ही मुनाफावसूली
बिजनेस स्‍टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, फंड अधिकारियों का कहना है कि जब-जब बाजार में तेजी आती है, निकासी भी बढ़ती है. दिसंबर में आई तेजी के बाद एसआईपी निवेशकों ने मुनाफावसूली का मन बनाया और 11,140 करोड़ रुपये बाजार से निकाल गए. एसआईपी खातों से 11,140 करोड़ रुपये की निकासी अप्रैल 2021 के बाद से सर्वाधिक है. अप्रैल 2021 में म्युचुअल फंडों के संगठन एम्फी ने इससे संबंधित आंकड़े जारी करने शुरू किए थे. एसआईपी खातों से निकासी 2023 के मई और जुलाई के दौरान भी ऊंची रही. उस समय भी बाजार नई ऊंचाइयां छू रहा था.

क्‍या सही है तेजी आते ही मुनाफावसूली?
निवेश सलाहकार एसआईपी निवेशकों के इस रुख को सही नहीं मानते हैं. उनका मानना है कि यदि एसआईपी निवेशकों के बीच यह रुझान रहता है तो इससे समस्या हो जाएगी. मिरई ऐसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के उपाध्यक्ष एवं सीईओ स्वरूप मोहंती का कहना है कि अब हर बार बाजार चढ़ने पर निवेशकों का एक वर्ग एसआईपी खातों में मुनाफावसूली करता है. यह दृष्टिकोण एसआईपी की अवधारणा के खिलाफ है, क्योंकि ऐसे निवेश में निवेश का जरिया दीर्घावधि का होना चाहिए.

टाटा एएमसी के प्रमुख (इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स, बैंकिंग, अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट्स ऐंड प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी) आनंद वरदराजन का कहना है कि अच्छे रिटर्न के लिए लोग तेजी के समय मुनाफावसूली पर जोर देते हैं, जो अच्छी बात नहीं है. एसआईपी लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त हैं. शॉर्ट टर्म में निकासी सही नहीं है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here