बढ़ गई FAStag बनवाने वालों की मुश्किल, पेटीएम ने किये हाथ खड़े

0

अब पेटीएम का फास्टैग बनाना आसान नहीं है. दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड यानी आईएचएमसीएल (IHMCL) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) की ओर से फास्टैग जारी करने पर रोक लगा दी है. बता दें कि आईएचएमसीएल देश में टोल से संबंधित मामलों पर नजर रखती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईएचएमसीएल ने पाया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से सर्विस-लेवल एग्रीमेंट (SLA) के लिए तय किए गए पैरामीटर्स और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. इस कारण से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए फास्टैग जारी करने से रोक दिया गया है. इससे पहले आईएचएमसीएल की तरफ से पेटीएम को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था और इसमें पूछा गया था कि पेटीएम के खिलाफ इस मामले में क्यों कार्रवाई न की जाए.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगा यह प्रतिबंध उन सभी टोल प्लाजा के लिए लागू किया गया है, जो नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन का हिस्सा हैं. यह देशभर के सभी नेशनल हाईवे नेटवर्क (NH Network) को कवर करता है.

 

क्या होता है FASTag
पहले लंबे समय तक लाइन में लगकर टोल देना पड़ता था. अब टेक्नोलॉजी के जमाने में लोग टोल टैक्स फास्टैग की मदद से चंद मिनट में भर देते हैं. यह एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. फास्टैग वाहन के विंडशील्ड पर मैगनेटिक स्ट्रिप वाले स्टिकर के रूप में चिपका होता है. टोल प्लाजा पर लगे रीडर्स वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपकाए गए टैग को स्कैन करते हैं और लिंक किए गए अकाउंट के माध्यम से चार्ज कट जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here