कल है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती, जानिए क्यों खास है यह दिन ?

0

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रेरणादायक विचार आज भी युवाओं को उतना ही प्रेरित करती हैं जितना कि आजादी के आंदोलन के दौरान करती थीं. एक बार उन्‍होंने कहा था कि तुम खुद की ताकत पर अगर भरोसा करो तो हर काम संभव है. जबकि दूसरों से ली गई ताकतें उधार की होती हैं जो घातक साबित हो सकती है. नेता जी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक विचार आज भी युवाओं को उतना ही प्रेरित करती हैं जितना कि आजादी के आंदोलन के दौरान करती थीं. एक बार उन्‍होंने कहा था कि तुम खुद की ताकत पर अगर भरोसा करो तो हर काम संभव है. जबकि दूसरों से ली गई ताकतें उधार की होती हैं जो घातक साबित हो सकती है.

गलतियों को अगर आप चुपचाप देखकर अनदेखा कर रहे हैं तो इससे बड़ा अपराध कोई नहीं. सुभाष चंद्र बोस भी लोगों को यह प्रेरणा देते थे कि याद रखो अगर तुम अन्‍याय सह रहे हो, अपराध देख रहे हो या गलत के साथ समझौता कर रहे हो तो यह सबसे बड़ा अपराध है.

नेता जी हमेशा उच्‍च विचारों पर चलना स्‍वीकार करते थे. उन्‍होंने अपने विचारों में भी यह कहा था कि अगर आप उच्‍च विचारों के साथ जीवन जीते हैं तो यह आपकी कमजोरियों को दूर करने का ताकत देती है इसलिए हमें उच्‍च विचारों के साथ जीना चाहिए.

नेताजी जिस भी काम को पूरा करने की ठान लेते थे, उसे पूरा करने के बाद ही दम लेते थे. यह उनके काम का तरीका था. एक बार उन्‍होंने कहा था कि जिस व्यक्ति के अंदर सनक नहीं होती, वो कभी महान नहीं बन सकता.

नेता जी जीवन में संघर्ष को काफी महत्‍व देते थे. उनका मानना था कि संघर्ष इंसान को बेहतर बनने में मदद करता है. एक बार उन्‍होंने कहा था कि संघर्ष ने ही मुझे मनुष्य बनाया और मुझमें आत्मविश्वास पैदा हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here